रुपयों के लेनदेन में हुए विवाद में युवक को सिर के बल पटका

रीढ़ की हड्डी टूटी, हालत गंभीर
ग्लोबल टाइम्स- 7 न्यूज़ नेटवर्क 0006
राकेश कुमार मिश्र
संवाददाता तहसील मैंथा
29 अप्रैल 2023
शिवली कानपुर देहात
रुपयों के लेनदेन में हुए विवाद के कारण कुछ लोगों ने युवक के साथ गाली गलौज करते हुए सिर के बल जमीन पर पटक दिया जिस कारण युवक के रीढ़ की हड्डी टूट गई, गम्भीर हालत में निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहाँ हालत स्थिर है | प्राप्त जानकारी के अनुसार विनोवानगर ककरदही थाना शिवली कानपुर देहात निवासी विजय बहादुर पुत्र स्वर्गीय महगू प्रसाद ने बताया कि 25 अप्रैल को सुबह 7:00 बजे के लगभग पैसों के लेनदेन में गांव के ही निवासी सोनू पुत्र शिव शंकर, अनिल कुमार पुत्र शिव शंकर तथा अशोक कुमार पुत्र शिव शंकर ने हमारे पुत्र विजय बहादुर के साथ गाली गलौज करने लगे मना करने पर इन लोगों द्वारा उसे उठाकर सिर के बल जमीन पर पटक दिया गया जिससे उसके रीड की हड्डी में फैक्चर हो गया और गंभीर हालत में उसे उपचार हेतु निजी अस्पताल कल्याणपुर कानपुर नगर में भर्ती कराया गया है जहां पर अभी तक वह आईसीयू में भर्ती है |बिजय, बहादुर द्वारा घटना के संदर्भ में शिवली कोतवाली में तीनों लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया है | कोतवाली प्रभारी जनार्दन प्रताप सिंह ने बताया कि अग्रिम कार्यवाही करने हेतु घटना की जांच कराई जा रही है , पीड़ित के साथ न्याय किया जाएगा |






