नगर पंचायत सिकंदरा में भाजपा महिला प्रत्याशी द्वारा जनसंपर्क अभियान हुआ तेज।

ग्लोबल टाइम्स-7
न्यूज़ नेटवर्क 0040
शेष नारायण मिश्रा
तहसील न्यूज ब्यूरो सिकंदरा
29 अप्रैल 2023
सिकंदरा
सिकंदरा कानपुर देहात। नगर पंचायत सिकंदरा के चुनावी संग्राम में अध्यक्ष पद के प्रत्याशियों की चहल कदमी चुनाव चिन्ह मिलते ही शुरू हो गई है। और जनसंपर्क अभियान प्रत्याशियों ने तेज कर दिया है। जबकि वहीं पर भाजपा प्रत्याशी सीमा पाल अपना चुनाव निशान कमल का फूल लेकर के सैकड़ों महिला कार्यकर्ताओं के साथ संपर्क अभियान कस्बा सिकंदरा में शुरू कर दिया है। वहीं पर प्रत्याशी सीमा पाल ने हमारे संवाददाता को बताया कि नगर पंचायत सिकंदरा में सिर्फ हमारा विकास एवं नारी सम्मान का मुद्दा को लेकर सैकड़ों महिलाओं के साथ चुनावी जनसंपर्क अभियान तेज कर दिया है। समाज के दबे कुचले गरीब पुरुष एवं महिलाओं का जनसमर्थन तेजी के साथ निरंतर मिल रहा है। सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास को लेकर हमारा जनसंपर्क अभियान जीत की मंजिल तक निरंतर आगे बढ़ रहा है।