उत्तर प्रदेशलखनऊ
प्रधानाचार्य दिलीप कुमार सिंह ने सोनू को मिठाई खिलाकर उज्जवल भविष्य की कामना की

ग्लोबल टाइम 7
न्यूज़ नेटवर्क
उन्नाव
फुन्नी त्रिपाठी
उन्नाव तहसील बीघापुर पाटन क्षेत्र के आर आर बी एन इण्टर कालेज भगवन्तनगर उन्नाव के छात्र सोनू कुमार निवासी भगवन्तनगर 415 /500 व रूपाली तिवारी निवासी भटखेरवा 415/500 नम्बर पाकर विद्यालय का नाम रोशन किया । वही हाई स्कूल की छात्रा अलसबा पुत्री इस्लाम मोहम्मद 86 प्रतिशत निवासी अजबखेड़ा व विशेष विक्रम सिंह निवासी मूरतपुर 83 प्रतिशत प्राप्त कर विद्यालय का नाम रोशन किया ।

प्रधानाचार्य दिलीप कुमार सिंह ने सोनू कुमार को मिठाई खिला कर उज्ज्वल भविष्य की कामना की । इस मौके पर विद्यालय के शिक्षक राजा भइया निगम के एम सिंह ज्ञान प्रताप सिंह सुशील कुमार दिवाकर सिंह आबिद अंसारी आशीष चौरसिया संजय तिवारी राम धीरज सोनाली गुप्ता प्रेम चन्द्र पवन कुमार साहू सौरभ बाजपेई आदि मौजूद रहे ।