उत्तर प्रदेशलखनऊ

जसबंतनगर में परशुराम शोभा यात्रा में अधिक से अधिक संख्या में पहुँचे :डॉ.सुशील सम्राट

ग्लोबल टाइम्स 7 न्यूज नेटवर्क रिपोर्ट

संजीव भदौरिया
लखना बकेवर

इटावा।परशुराम सेवा समिति उ.प्र. के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. सुशील सम्राट ने समिति के समस्त पदाधिकारियों व सदस्यों से परशुराम जन्मोत्सव पर 22 अप्रैल को प्रात: 9 बजे जसबंतनगर में आयोजित होने वाली भव्य परशुराम शोभा यात्रा में अधिक से अधिक संख्या में शामिल होने का अनुरोध किया है।
भव्य परशुराम शोभा यात्रा में ब्राह्मण शक्ति पुंज संयुक्त मोर्चा इटावा के तत्वावधान में ब्राह्मण स्वाभिमान समिति जसबंतनगर, अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा रा,परशुराम सेवा समिति उ.प्र.,ओम ब्राह्मण महासभा,ब्राह्मण जागृति महासभा इटावा,राष्ट्रीय ब्राह्मण महासंघ इटावा,ब्राह्मण चेतना परिषद,अखिल भारतीय कान्य कुब्ज ब्राह्मण महासभा औरैया आदि संगठन एक जुटता के साथ बढ़चढ़ कर सहभागिता करेगें।
डा.सम्राट ने कहा कि परशुराम जन्मोत्सव पर 22 अप्रैल को जसबंतनगर में आयोजित होने वाली परशुराम शोभा यात्रा में परशुराम सेवा समिति बढ़चढ़ कर भागीदारी करेगी।

Global Times 7

Related Articles

Back to top button