उत्तर प्रदेशलखनऊ

संत शिरोमणी श्री सेन जी महाराज की 723वी जंयती पर शोभायात्रा निकाली

लोकेशन-कन्नौद,देवास म.प्र.

18/04/2023

GT-70020
ग्लोबल टाइम्स -7 डिजिटल न्यूज नेटवर्क
रिपोर्टर-राजेन्द्र श्रीवास कन्नौद मो 9993258391

देवास म.प्र.

कन्नौद स्थानीय नगर में सर्व सेन समाज ने एकजुट होकर अपने इष्ट श्री सेन जी महाराज की 723/वी जयंती पर सेन मंदिर से एक आकर्षक चल समारोह के साथ शोभायात्रा नगर के प्रमुख मार्गो से निकाली जिसका जगह जगह पुष्प वर्षा कर स्वागत किया गया।सभी सेन समाज की महिला,

पुरूष वाल गोपाल इस शोभायात्रा में कतारबद्ध होकर निकले। शोभायात्रा का नगर मे जगह जगह सामाजिक राजनीति धार्मिक मंचो से पुष्प वर्षा कर समाज प्रमुखो का साफा बांधकर स्वागत कर सम्मान किया, अंत मे संत शिरोमणी सेन जी महाराज की आरती पश्चात समाज जनो ने प्रसादी ग्रहण की


इस कार्यक्रम के सूत्रधार कैलाश परिहार ने सभी समाजबंधुओं को एक माला में पिरोकर समाज के लिए उदाहरण बन गये है। सर्व प्रथम सेन जी महाराज की मूर्ति पर माल्यार्पण कर समाज के लोगों का सम्मान करते हुए सफल कार्यक्रम पर भावभीनी श्रृध्दा पूरित समाज के प्रति अपना आभार व्यक्त किया गया। भविष्य में भी ऐसा ही निरंतर समाज चले इसके लिए आव्हान किया।

Global Times 7

Related Articles

Back to top button