उत्तर प्रदेशलखनऊ

ससुराली जनों पर दर्ज हुआ दहेज उत्पीड़न का मुकदमा

विगत 11 अप्रैल को नवविवाहिता ने कर ली थी आत्महत्या

ग्लोबल टाइम्स-7 न्यूज़ नेटवर्क 0006
राकेश कुमार मिश्र
संवाददाता तहसील मैंथा
17 अप्रैल 2023
# शिवली
कानपुर देहात, कोतवाली क्षेत्र के अन्तर्गत बन्नापुर गाँव में विगत 11 अप्रैल को ससुराली जनों की प्रताड़ना से तंग आकर नवविवाहिता द्वारा फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली गई थी , जिसका मुकदमा पीड़िता के पिता द्वारा शिवली कोतवाली में दर्ज कराया गया है |
बताते चलें कि बन्नापुर गांव में उस समय हड़कंप मच गया था जब एक नवविवाहिता ने छत के ऊपर बने कमरे के छज्जे में कुन्डे के सहारे फांसी लगाकर जान दे दी थी |
मृतका के पिता ने पुलिस को बताया कि मृतका की शादी बीते वर्ष 22 जनवरी को थाना शिवराजपुर के सखरेज गांव के निवासी श्यामसुंदर तिवारी के पुत्र गोविंद तिवारी के साथ हुई थी जो वर्तमान में बारा सिरोही कल्याणपुर में रह रहे हैं। बेटी को अतिरिक्त दहेज के लिए उसके ससुराली जन अक्सर प्रताड़ित किया करते थे जिसके चलते वह अपने पिता के घर लगभग 7 माह से रह रही थी।शादी होने के कुछ दिन पहले एक बीघा खेत की मांग कर दी, अन्यथा बारात न लाने की धमकी दी, वह मांग पूरी करने के बाद शादी हुई, किन्तु कुछ दिन बाद पुनः वैगनआर की मांग की गई और बेटी शिवांगी को ससुराली जनों द्वारा प्रताड़ित किया जाता रहा |
विगत 22 अगस्त 2022 को ससुराली जनों द्वारा जिस हालत में थी उसी हालत में बेटी शिवांगी को घर से निकाल दिया था तबसे वह यहीं रह रही थी |कुछ लोगों के साथ कल्यानपुर जाकर समझौता करने का प्रयास भी किया किन्तु बेटी के ससुराल वालों ने अपमानित करते हुए घर से भगा दिया
इस घटना से अत्यधिक परेशान होकर बेटी शिवांगी ने विगत 11 अप्रैल 2023 को फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी |
शिवांगी के पिता श्रीकृष्ण द्विवेदी पुत्र स्व० सूरज प्रसाद द्विवेदी ने पिता श्याम सुंदर तिवारी, गोविन्द तिवारी, उमा, शुभि, रामू तथा अर्चना कुल छै लोगों के खिलाफ शिवली कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया है |कोतवाली प्रभारी जनार्दन प्रताप सिंह ने बताया कि अग्रिम कार्यवाही हेतु घटना की जांच कराई जा रही है |

Global Times 7

Related Articles

Back to top button