उ प्र राजस्व संग्रह अनुसेवक संघ का तहसील बिधूना का अधिवेशन हुआ संपन्न

अनुसेवक संघ के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को दिलाई गई शपथ
जीटी- 70017 राम प्रकाश शर्माब्यूरो औरैया।
15 अप्रैल 2023
#बिधूना,औरैया।
उत्तर प्रदेश राजस्व संग्रह अनुसेवक संघ तहसील बिधूना का अधिवेशन तहसील कार्यालय सभागार में संपन्न हुआ। इस मौके पर संघ के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को शपथ दिलाई गई। उत्तर प्रदेश राजस्व संग्रह अनुसेवक संघ के शपथ ग्रहण समारोह में कार्यक्रम के मुख्य अतिथि एवं अमीन संघ के जिला अध्यक्ष अनूप कुमार बाजपेई द्वारा नव निर्वाचित पदाधिकारियों को शपथ दिलाई गई। इस मौके पर उत्तर प्रदेश राजस्व संग्रह अनुसेवक संघ के तहसील अध्यक्ष चंद्रभान ने कहा कि तहसील के अनुसेवक संघ द्वारा उन्हें जो जिम्मेदारी सौंपी गई है उसका वह पूरी निष्ठा और ईमानदारी के साथ निर्वहन कर अनुसेवकों द्वारा उन पर जताए गए भरोसे की कसौटी पर खरा उतरने का भरसक प्रयास करेंगे। उन्होंने कहा कि वह अनुसेवकों के हक अधिकार दिलाने के लिए भी संघर्ष करने को सदैव तत्पर रहेंगे। इस अवसर पर अमीन संघ के तहसील अध्यक्ष रविंद्र वर्मा व महामंत्री चंद्र कुमार के साथ ही अनुसेवक संघ के तहसील मंत्री रामपाल दोहरे अरविंद कुमार सिंह भदोरिया बलराम सिंह यादव सूरज सिंह यादव संजीव कुमार त्रिपाठी गुरु प्रसाद राजपूत महेश चंद दोहरे अजय कुमार दोहरे अवधेश कुमार सविता लाखन सिंह राजपूत आदि उत्तर प्रदेश राजस्व संग्रह अनुसेवक संघ के पदाधिकारी भी प्रमुख रूप से मौजूद थे। शपथ ग्रहण समारोह के मौके पर नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को फूल मालाएं पहनाकर उनका जोरदार स्वागत भी किया गया।