दिबियापुर में निकलेगी भगवान परशुराम की भव्य शोभायात्रा

जीटी-70017 राम प्रकाश शर्मा ब्यूरोचीफ औरैया।
13 अप्रैल 2023
#दिबियापुर,औरैया।
समस्त ब्राह्मण समाज के लोगो के द्वारा भगवान परशुराम जी के जन्मोत्सव पर आगामी 22 अप्रैल को भव्य शोभायात्रा निकाली जायेगी जिसकी तैयारिया शुरू हो गई है। वही शोभा यात्रा में झांकी का भी आयोजन होगा और समापन अवसर पर शोभा यात्रा के बाद भोज का भी आयोजन होगा। शोभा यात्रा की समिति के लोगो ने शोभा यात्रा में गांव-गांव में आमंत्रण पत्र देकर शामिल होने की अपील कर रहे है।
उधर अखिल भारतीय ब्राह्मण एकता परिषद के पदाधिकारियों ने शोभा यात्रा निकालने की अनुमति जिला प्रशासन से लिखित अनुमति ने ले ली है। नगर के सभी सामाजिक संगठन मिलजुल कर भगवान परशुराम जी का जन्मोत्सव और उनकी भव्य शोभायात्रा निकालेगे। शोभायात्रा निकालने के संबंध में अखिल भारतीय ब्राह्मण एकता परिषद औरैया जिलाध्यक्ष पंडित ब्रजकिशोर किशोर तिवारी व अधिवक्ता प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष आकाश मिश्रा ने बताया कि शोभा यात्रा पहले से भी भव्य होगी और सभी संगठन के लोग मिलकर भगवान का जन्मोत्सव शोभा यात्रा निकालेंगे शोभा यात्रा में मुख्य अतिथि महिला कल्याण एवं बाल विकास पुष्टाहार राज्यमंत्री उत्तर प्रदेश सरकार उपस्थित रहेगी। अखिल भारतीय ब्राह्मण एकता परिषद के जिला अध्यक्ष पंडित ब्रजकिशोर तिवारी ने बताया कि 22 अप्रैल शनिवार को शोभायात्रा सुबह 9 बजे होटल शांति पैलेस से शुरू होगी जो थाना गेट होती हुई फफूँद चौराहा होकर ओवर ब्रिज से होती हुई नहर पुल पार करके वेला रोड़ स्थित हरी गार्डन गेस्ट हाउस पहुंचेगी। वहीं भगवान परशुराम जी का महाप्रसाद स्नेहभोज कराया जायेगा। भगवान परशुराम जी के जीवन दर्शन पर पर चर्चा होगी।