उत्तर प्रदेशलखनऊ

जनपद में 5500 लोगों को वाहन चलाने की अनुज्ञप्ति प्राप्त होने का इंतजार !

7 महीनों से लोग चाहकर के भी नहीं हासिल कर पा रहे हैं वाहन चलाने की अनुज्ञप्ति

चिप की कमी के कारण प्रदेश स्तर से ही नहीं जारी हो पा रही है वाहन चलाने की अनुज्ञप्ति

ग्लोबल टाइम्स-7
007
न्यूज नेटवर्क
अनूप गौङ
जिला संवाददाता
कानपुर देहात

कानपुर देहात

जनपद में ड्राइविंग लाइसेंस बनाने में राज्य स्तर पर चिप की कमी से लोगों के सामने विकराल समस्या खड़ी हो गई है जनपद में करीब 5500 लोगों के ड्राइविंग लाइसेंस पेंडिंग में है बीते करीब 7 महीने से लोग चाहकर के भी अपना लाइसेंस नहीं बनवा पा रहे हैं जबकि इस समस्या के निराकरण के लिए कोई विकल्प भी नहीं दिया गया है.
वाहन के साथ सड़क पर आने के लिए हर व्यक्ति के पास वाहन चलाने की अनुज्ञप्ति होना जरूरी है लेकिन बीते 7 माह से वाहन चलाने की अनुज्ञप्ति मिलने में संकट खड़ा हो गया है जनपद स्तर पर आवेदन के लिए आने वाले लोगों के आवेदन लेकर प्रक्रिया तो पूरी कराई जा रही है लेकिन उसके बाद उन्हें वाहन चलाने की अनुज्ञप्ति नहीं मिल पा रही है इसको लेकर आवेदक आए दिन उप संभागीय परिवहन अधिकारी कानपुर देहात के कार्यालय के चक्कर काटते हुए नजर आते हैं इसके बाद भी उन्हें यहां से संचित जवाब नहीं मिल रहा है यहां बैठे लोग वाहन चलाने की अनुज्ञप्ति सीधे आवेदक के पते पर राज्य स्तर से पहुंचने की बात कहकर अपना पल्ला झाड़ रहे हैं जबकि करीब 7 महीने पहले आवेदन कर चुके लोगों को भी अब तक लाइसेंस नहीं प्राप्त हुए हैं बिना लाइसेंस सड़क पर वाहन चलाने में लोगों को चालान के साथ जुर्माना की धनराशि भी अदा करनी पड़ रही है शासन स्तर की समस्या होने के बावजूद आवेदकों को राहत देने के लिए अब तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया है इस समस्या के चलते वाहन चलाने की अनुज्ञप्ति प्राप्त करने का आवेदन करने वाले लोगों को बेहद परेशानी का सामना करना पड़ रहा है उपरोक्त संबंध में उप संभागीय परिवहन अधिकारी प्रशासन मनोज जी वर्मा ने बताया कि करीब 7 महीने से जनपद में 5500 लोगों के ड्राइविंग लाइसेंस नहीं पहुंचे हैं यह समस्या प्रदेश स्तर से ही है अभी तक वहां से किसी वैकल्पिक इंतजाम का भी कोई निर्देश नहीं हुआ है उपरोक्त समस्या का समाधान उप संभागीय परिवहन अधिकारी कानपुर देहात के कार्यालय से भी नहीं किया जा सकता है

Global Times 7

Related Articles

Back to top button