नाबालिक लड़की से छेड़छाड़ एवं अगवा करने के मामले को लेकर युवक को गिरफ्तार कर जेल भेजा।

ग्लोबल टाइम्स-7
न्यूज़ नेटवर्क 0040
शेष नारायण मिश्रा
तहसील न्यूज़ ब्यूरो सिकंदरा
5 अप्रैल 2023
गिरफ्तार अभियुक्त पर पास्को एक्ट के अंतर्गत की गई कार्रवाई
सिकंदरा कानपुर देहात। नाबालिक लड़की की छेड़खानी एवं अगवा कर ले जाने के मामले को लेकर थाना सिकंदरा की पुलिस ने कस्बा राजपुर निवासी अरमान पुत्र नफीस को आज पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेजा। प्राप्त खबरों के अनुसार कस्बा सिकंदरा के राजेंद्र नगर निवासी नसीर खान ने बताया कि विगत 20 मार्च 2023 को मेरी पुत्री नाबालिक 15 वर्ष को दिन के 1 बजे के लगभग बाजार में सामान खरीदते समय उपरोक्त अभियुक्त दिनदहाड़े जबरन वदनियत से उठा ले गया। जिसका मुकदमा थाना सिकंदरा में पंजीकृत करा दिया गया था। उपरोक्त मामले को लेकर आज थाना सिकंदरा की पुलिस ने मुख्य अभियुक्त अरमान को विभिन्न धाराओं एवं पास्को एक्ट के अंतर्गत गिरफ्तार कर जेल भेजा।