मार्ग निर्माण से लगभग 25-30 गावों को स्वास्थ्य, शिक्षा, कृषि एवं आवागमन की सुविधा मिलेगी !

देवास जिले में लोक निर्माण विभाग अंतर्गत लगभग 12 करोड 75 लाख रूपये की लागत से बड़ी कराड़ से रामटेक बावड़ीखेडा से नर्सरी तक 11.20 किलो मीटर लम्बा मार्ग बनने से ग्रामीणो को मिलेगा लाभ
———————–/
GT-70020
ग्लोबल टाइम्स-7 डिजीटल न्यूज नेटवर्क
राजेन्द्र श्रीवास
देवास,म.प्र.
मार्ग निर्माण से लगभग 25-30 गावों को स्वास्थ्य, शिक्षा, कृषि एवं आवागमन की सुविधा मिलेगी
देवास, 04 अप्रैल 2023/ लोक निर्माण विभाग अंतर्गत बड़ी कराड़ से रामटेक बावड़ीखेडा से नर्सरी तक 11.20 किलो मीटर लम्बा मार्ग बनने से ग्रामीणो को लाभ मिलेगा। मार्ग के बन जाने से आस पास के लगभग 25-30 गावो को स्वास्थ्य, शिक्षा, कृषि, आवागमन की सुविधा होगी। मार्ग निमार्ण के लिए मध्य प्रदेश शासन द्वारा लगभग 12 करोड 75 लाख की प्रशासकीय स्वीकृति प्राप्त है, प्राप्त प्रशासकीय स्वीकृति अनुसार लम्बाई 9.48 किलो मीटर मे डामरीकरण मार्ग, 01.72 किलो मीटर में सीमेंट कांक्रीट मार्ग का निर्माण किया जायेगा। मार्ग में 36 पुलिया बनाई जायेगी, लगभग 02 किलो मीटर मे सीमेंट काक्रीट ड्रेन एवं लम्बाई 748 मीटर में रिटेनिंग वाल का निर्माण किया जायेगा। उक्त मार्ग ग्रामीण मार्ग की श्रेणी का मार्ग है।






