उत्तर प्रदेशलखनऊ
तहसील प्रशासन सिकंदरा ने दुर्गा अष्टमी पर सिकंदरा में किया फ्लैग मार्च।

ग्लोबल टाइम्स-7
न्यूज़ नेटवर्क
शेष नारायण मिश्रा
तहसील न्यूज़ ब्यूरो सिकंदरा
29 मार्च 2023
सिकंदरा कानपुर देहात। मां दुर्गा अष्टमी के पावन पर्व पर तहसील सिकंदरा का प्रशासन ने आज धार्मिक आयोजित कार्यक्रम के दौरान शांति व्यवस्था को लेकर भारी पुलिस बल के साथ नगर सिकंदरा में फ्लैग मार्च किया। प्राप्त खबरों के अनुसार परगना अधिकारी सिकंदरा डॉ पूनम गौतम एवं क्षेत्राधिकारी सिकंदरा शिव ठाकुर थाना प्रभारी सिकंदरा संजेश कुमार ने भारी पुलिस बल के साथ आज कस्बा सिकंदरा में आयोजित धार्मिक कार्यक्रम को देखते हुए फ्लैग मार्च किया। वहीं पर यातायात बाधित धार्मिक स्थानों पर कमेटी के पदाधिकारियों को सुचारू रूप से चलाए जाने के निर्देश दिए।