उत्तर प्रदेशलखनऊ

शक्ति पीठ मां चंद्रिका धाम में सातवें दिन महा दुर्गा शक्ति कालरात्रि का पूजन विधि विधान से भक्तों ने किया

ग्लोबल टाइम 7
न्यूज नेटवर्क
उन्नाव
फुन्नी त्रिपाठी

उन्नाव तहसील बीघापुर पाटन बारा सगवर थाना क्षेत्र बक्सर स्थित मां चंद्रिका धाम में नवरात्र के सातवें दिन महादुर्गा शक्ति कालरात्रि का पूजन अर्चन किया गया। सुबह से देर रात तक शहर की शक्ति पीठ देवियों में मां कल्याणी देवी, मां पूर्णां देवी मां अन्नपूर्णा देवी, बड़ा दुर्गा मंदिरों में दर्शन पूजन करने के लिए भक्तों की भीड़ नजर आ रही है। श्रद्धालुओं में पुरुषों की अपेक्षा महिलाओं की संख्या अधिक रही।


नवरात्र काल में महासप्तमी के दिन मां कालरात्रि की उपासना की जाती है। जैसे जैसे नवरात्र के दिन कम हो रहे हैं वैसे वैसे शहर के मंदिरों में भीड़ बढ़ रही है। दर्शन के लिए भक्त दूरदराज एरिया से भी आ रहे हैं। दर्शन जल्द करने की ख्वाहिश को लेकर इधर उधर से आने वाले श्रद्धालु भक्त रात में आकर स्टेशन पर या मंदिरों में रुक रहे हैं। क्योंकि सुबह मंदिरों के पट खुलते ही जल्दी मां के दर्शन हो जाएं। मां की पूजा अर्चना देर रात तक होती है। शहर के सभी देवी मंदिरों में नवरात्र के सातवें दिन भक्तों ने मां कालरात्रि के दर्शन कर पूजन अर्चना किया। भक्तों ने मां जयकारे लगाकर संपूर्ण वातावरण भक्तिमय कर दिया। समस्त देवी मंदिरों में सुबह से ही भक्तों का तांता लगना शुरू हो जाता है। देवी मां के भक्तों में पुरुषों की अपेक्षा महिलाओं की संख्या अधिक रही। भक्तों में दर्शन को लेकर गजब का उत्साह देखने को मिल रहा है।

Global Times 7

Related Articles

Back to top button