उत्तर प्रदेशलखनऊ

पुलिस महानिदेशक से गोल्ड प्रशंसा प्राप्त करके पुलिस अधीक्षक कानपुर देहात ने जनपद का बढ़ाया मान*

बेहद ही कम समय में कानपुर देहात के पुलिस अधीक्षक बी बी जी टी एस मूर्ति ने समाज के बिल्कुल आखिरी पायदान पर खड़े व्यक्ति के ह्रदय पटल पर बनाया अपना विश्वास भरा स्थान

उनकी सच्ची लगन ,निष्ठा और मेहनत को देखकर बेहद प्रसन्न प्रदेश के पुलिस महानिदेशक ने की उन्हें पुरस्कृत करने की घोषणा

अपने उम्दा कार्यशैली के जरिए सभी को अपना बनाते हुए जनपद में बेहतरीन कानून व्यवस्था एवं पुलिसिंग व्यवस्था स्थापित करने में पूरी तरीके से सफल नजर आ रहे हैं जनपद कानपुर देहात के पुलिस अधीक्षक बी बीजीटीएस मूर्ति

GT–7
007
News Network
Anoop gaur
Kanpur dehat

कानपुर देहात

संगठित अपराध के विरुद्ध जनपद कानपुर देहात के पुलिस अधीक्षक बी बी जी टीएस मूर्ति को योजनाबद्ध तरीके से कानूनी कार्रवाई करने में माहिर माना जाता है जनपद में भी पुलिस अधीक्षक ने 22 मार्च को भोगनीपुर कोतवाली क्षेत्र के अमरौधा कस्बा निवासी शातिर गोकश एवं गैंगस्टर कलीम की 35 लाख रुपए की संपत्ति कुर्क कर के माफिया के खिलाफ अभियान चलाने की शुरुआत की है वहीं इसके पहले कासगंज जनपद में अपनी 7 माह की तैनाती के दौरान पुलिस अधीक्षक ने यहां के गैंगस्टर अहमद नफीस उर्फ कालिया की करीब एक अरब रुपए की संपत्ति कुर्क कराई थी इस सराहनीय कार्य के लिए पुलिस अधीक्षक बी बी जी टीएस मूर्ति को डीजीपी के गोल्ड प्रशंसा चिन्ह के लिए चुना गया है मंगलवार को लखनऊ में आयोजित हुए एक कार्यक्रम में जनपद कानपुर देहात के पुलिस अधीक्षक को डीजीपी ने इस सम्मान से नवाजा है.
बताते चलें कि मंगलवार को पुलिस महानिदेशक उत्तर प्रदेश लखनऊ द्वारा अपने कर्तव्यों का पूरी लगन परिश्रम व निष्ठा के साथ निर्वहन करने के लिए पुलिस अधीक्षक कानपुर देहात बी बी जी टीएस मूर्ति को पुलिस महानिदेशक का प्रशंसा चिन्ह( स्वर्ण) से सम्मानित किया गया तथा उनके द्वारा किए गए कार्यों की सराहना करते हुए पुलिसमहानिदेशक उत्तर प्रदेश द्वारा प्रशस्ति पत्र देकर भविष्य में इसी प्रकार धैर्य एवं दृढ़ता पूर्वक अपने कर्तव्यों का निर्वहन करते हुए शालीन एवं मर्यादित व्यवहार से जनता के मध्य पुलिस की जनो उनमुखी अभी प्रदर्शित करते हुए सफलता के नए आयाम स्थापित करने हेतु पुलिस महानिदेशक उत्तर प्रदेश द्वारा पुलिस अधीक्षक कानपुर देहात को प्रोत्साहित किया गया.

Global Times 7

Related Articles

Back to top button