तैलिक महासंघ द्वारा हुआ सामाजिक चिंतन एवं सम्मान समारोह

भाजपा ओबीसी के हक व आरक्षण पर डाल रही डकैती- राजपाल कश्यप
जीटी-70017 राम प्रकाश शर्मा ब्यूरोचीफ औरैया।
26 मार्च 2023
बिधूना,औरैया। तैलिक महासंघ के तत्वाधान में बिधूना कस्बे में आयोजित सामाजिक चिंतन एवं सम्मान समारोह के मौके पर समाज के विभिन्न सामाजिक क्षेत्रों में योगदान देने वाले तैलिक समाज के बुद्धिजीवियों को सम्मानित किए जाने के साथ ही चिंतन शिविर को संबोधित करते हुए कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व एमएलसी एवं पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष राजपाल कश्यप ने कहा कि भाजपा ओबीसी के आरक्षण पर डकैती डाल रही है। पीसीएस में 86 में 56 पर एक वर्ग विशेष का चयन किया गया। 69000 शिक्षक भर्ती में आरक्षण की अनदेखी कर घोटाला किया गया है।
सरकारी संस्थानों को बेचा जा रहा है। भाजपा जातियों में भ्रम फैलाकर उनके वोट बटोर रही है, लेकिन उन्हें हक अधिकार से वंचित करने का षडयंत्र कर रही है। पूर्व एमएलसी श्री कश्यप ने कहा कि भाजपा सरकार में किसान मजदूर बेरोजगार छात्र परेशान है विकास के नाम पर कुछ भी नजर नहीं आ रहा है। सपा सरकार द्वारा अपने कार्यकाल में नगर पालिका और नगर निगमों में निर्धारित आरक्षण दिया गया था और मंडल कमीशन की सिफारिशें भी लागू की गई थीं साथ ही सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव सामाजिक न्याय की लड़ाई लड़ने के साथ जातिगत जनगणना कराने के लिए संघर्ष कर रहे है, वहीं भाजपा जातिगत जनगणना कराने से बच रही है। पूर्व एमएलसी श्री कश्यप ने कहा कि जातिगत जनगणना ना होने तक सपा चुप नहीं बैठेगी। उन्होंने पिछड़ों से अपने हक अधिकार की लड़ाई के लिए एकजुट होकर सपा का सहयोग करने का भी आवाहन किया। इस मौके पर पूर्व विधायक राकेश राठौर सपा के प्रदेश सचिव देवेश शाक्य बिल्लू सपा जिला अध्यक्ष राजवीर सिंह यादव छत्रपाल वर्मा सपा के विधानसभा क्षेत्र अध्यक्ष रामसनेही पाल पूर्व सभासद लाल जी गुप्ता पूर्व सभासद मुकेश गौतम सपा नेता प्रमुख रूप से मौजूद रहे।