जनपद की मुख्य विकास अधिकारी, परियोजना निदेशक, जल शक्ति मंत्रालय(नेशनल वॉटर मिशन) भारत सरकार के नेतृत्व में जनपद में की गई तैयारियों को करेंगी साझा

पूरे देश में उत्तर प्रदेश से जनपद की सीडीओ को भारत सरकार के जल शक्ति मंत्रालय से विश्व जल दिवस के अवसर पर अपने विचार साझा करने हेतु मुख्य वक्ता के रूप में चुना गया
जनपद के लिए यह बहुत ही गौरवान्वित पल
GT–7 007
News Network
Anoop gaur
Kanpur dehat
कानपुर देहात

21 मार्च 2023
बताते हुए बहुत ही हर्ष हो रहा है कि हमारे जनपद की मुख्य विकास अधिकारी सौम्या पांडे अपने विचारों को प्रस्तुत करने एवं नए आविष्कारों को लागू किए जाने हेतु जानी जाती है। उसी क्रम में उत्तर प्रदेश से जनपद की मुख्य विकास अधिकारी सौम्या पांडे को पूरे देश में भारत सरकार के जल शक्ति मंत्रालय से विश्व जल दिवस के अवसर पर वर्षा के पानी के बचाव हेतु किए जा रहे कार्यों एवं तैयारियों को साझा करने का प्रस्ताव मिला है जिसके क्रम में दिनांक 22 मार्च 2023 (बुधवार) को अपराह्न 03:30 बजे जल श्रृंखला वेबिनार के तहत ‘जल प्रबंधन के सर्वोत्तम अभ्यास’ विषय पर मुख्य विकास अधिकारी अपने विचार रखेंगी। अर्चना वर्मा(आईएएस) परियोजना निदेशक, जल शक्ति मंत्रालय(नेशनल वॉटर मिशन, भारत सरकार की विशेष समान्नित उपस्थिति में जनपद की मुख्य विकास अधिकारी सौम्या पांडे के साथ साथ कई प्रतिभाशाली व्यक्तित्व को मौका दिया गया। पूरे भारत वर्ष में जनपद की मुख्य विकास अधिकारी मा० मंत्री विश्वेश्वर टूडू जी जल शक्ति मंत्रालय भारत सरकार के समक्ष प्रमुख वक्ता के रूप में जनपद कानपुर देहात से अपने प्रयासों को साझा करेंगी जो की बहुत गर्व का विषय है।
इसी के मद्देनजर जनपद की मुख्य विकास अधिकारी द्वारा, जिलाधिकारी के नेतृत्व में किए जा रहे प्रयासों, तैयारियों एवं वाटर बॉडीज की जियो टैगिंग के बारे में सभी के साथ साझा किया जाएगा साथ ही भारत में जल आपूर्ति व संरक्षण के लिए जल शक्ति मंत्रालय द्वारा जल उपयोगिता को लेकर चलाए जा रहे हैं कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर किया जाएगा जिससे कोई भी किसान, गरीब व क्षेत्र पानी बिना बर्बाद न हो।