आगामी त्योहारों के मद्देनजर शांति समिति की बैठक संपन्न

ग्लोबल टाइम्स 7
न्यूज नेटवर्क
तहसील सिकंदरपुर
अतुल कुमार राय
GT -70021
सिकन्दरपुर (बलिया)।.स्थानीय पुलिस चौकी के प्रांगण में सोमवार को चैत नवरात्रि व माहे रमजान को लेकर क्षेत्राधिकारी भूषण वर्मा की अध्यक्षता में शांति समिति की बैठक हुई। बैठक में मौजूद लोगों को संबोधित करते हुए क्षेत्राधिकारी ने कहा कि आप सभी त्योहारों को आपसी सहयोग व भाईचारे के साथ मनाइये। रमजान व नवरात्रि में साफ़सफाई की भी व्यवस्था किया जायेगा। आपसी सद्भाव न टूटे, आपस मे मिलजुल सभी त्योहारों को खुशी खुशी मनाइये। प्रभारी निरीक्षक दिनेश पाठक ने कहा कि क्षेत्र के सभी मस्जिदों व मंदिरों का जायजा ले लिया गया है। कहा कि कोई भी समस्या हो हमे तुरन्त बताएं।
इस दौरान प्रभारी निरीक्षक दिनेश पाठक, मालदह चौकी प्रभारी शिवमूर्ति, संजय जायसवाल, डॉ उमेश चंद, नजरूलबारी, इमाम अख्तर, इश्तियाक खान, प्रयाग चौहान, बबलू मास्टर, इम्तियाज अहमद, अशोक जायसवाल, पिंटू पाठक, भोला, हाफ़िज इलियास, सन्तोष पाठक, मो.रिजवी, भिखारीलाल पटवा, सहित चौकी व थाने का पुलिस स्टाफ मौजूद रहे।






