भारत विकास परिषद विवेकानंद शाखा भरथना के डॉ राजेश नारायण दुबे एक बार फिर बने अध्यक्ष

ग्लोबल टाइम्स 7 न्यूज़ नेटवर्क जिला इटावा ब्यूरो चीफ बृजेश पोरवाल
#भरथना
19 मार्च 2023 को भारत विकास परिषद विवेकानंद शाखा भरथना का वार्षिक चुनाव संपन्न हुआ। जो कि महेंद्र सिंह चौहान के नए आवास पर शाम 4:00 बजे मुन्ना लाल वर्मा प्रांतीय चुनाव प्रभारी के नेतृत्व में सम्पन्न हुआ। सर्व प्रथम दीप प्रज्वलित कर भारत माता व विवेकानंद जी के चित्र पर फूल व माल्यार्पण कर तथा उसके बाद वन्दे मातरम् गाया गया। तदुपरांत परिषद के गणमान्य वरिष्ठ सदस्यों ने अपने अपने सुझाव और वक्तव्य दिए और पिछले कार्यक्रमों की भरपूर प्रशंसा की।पिछले कार्यकाल के अच्छे प्रदर्शन को देखते हुए पुरानी कार्यकारिणी को पूरा उसी पद पर 2023वर्ष के लिए पुन:चयनित कर दिया गया। अध्यक्ष पद पर डॉ राजेश नारायण दुबे , सचिव राम प्रकाश पाल ,कोषाध्यक्ष देवेंद्र पोरवाल और संयोजिका श्रीमती मिथलेश शुक्ला बने रहे।प्रस्ताव सर्व सम्मति ध्वनिमत से पारित हुआ। परिषद् की लगभग 80% उपस्थित रही।आए हुए सम्मानित सदस्यों में राजेंद्र अवस्थी , प्रभाकर गुप्ता , दिवाकांत शुक्ला ,श्रीभगवान पोरवाल ,वीरेंद्र सिंह चौहान, सी.के.शुक्ला, किशन पोरवाल, श्री प्रकाश पोरवाल,उपाध्यक्ष चंद्र शेखर राठोर, उपसचिव सुशांत उपाध्याय,संगठन मंत्री चंद्रोदय, उप कोषाध्यक्ष संजय माधवानी,एवम परिषद् के बहुत-बहुत सम्मानित सदस्य वरिष्ठ व कनिष्ठ सदस्य उपस्थित रहे। जलपान की सुंदर व्यवस्था श्री महेंद्र सिंह चौहान द्वारा की गई।