उत्तर प्रदेशखेत खलिहानलखनऊ

मौसम विभाग ने जारी किया बारिश का अलर्ट, किसान चिंतित !

बारिश से गेहूं को फायदा, लाही को नुकसान

जीटी-70017 राम प्रकाश शर्मा ब्यूरोचीफ औरैया।
19 मार्च 2023

औरैया। मौसम विभाग की ओर से बारिश का फरमान जारी किया गया है। बारिश का अलर्ट जारी होने से किसान चिंतित हैं। गुरुवार को जिले के कई क्षेत्रों में बारिश हुई। हालांकि कम बारिश से नुकसान की आशंका नहीं है। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार हल्की फुल्की बारिश गेहूं के लिए सेहतमंद है। जबकि सरसों की फसल के लिए नुकसानदायक है। मौसम में अचानक परिवर्तन होने से किसानों की चिंता फिर से बढ़ गई है। मौसम विभाग अधिक बारिश की संभावना जता जता है। विभाग की ओर से तीन-चार दिन बारिश के लिए अलर्ट जारी हुआ है। मौसम वैज्ञानिक डॉ अनंत कुमार मिश्रा के अनुसार बारिश गेहूं की फसल के लिए लाभदायक है। विगत दिनों जहां तेज गर्मी से गेहूं की फसल को नुकसान की आशंका हो रही थी। वहीं मौसम में बदलाव होने पर तापमान में परिवर्तन हो गया है। विगत कई दिनों से शाम के समय तापमान कम हो जाता है। जो गेहूं की फसल के लिए काफी फायदेमंद है। हालांकि सरसों की फसल के लिए अधिक बारिश नुकसानदायक हो सकती है। जिले में बिधूना क्षेत्र में करीब 2 एमएम बारिश हुई है। मौसम में बदलाव से तापमान में ठंडक रहेगी।

कोट—मौसम विभाग बारिश का अनुमान बता रहा है। फिलहाल अभी गेहूं की फसल में नुकसान नहीं हुआ है। इस समय खेतों में फसल काफी अच्छी है। यदि अधिक पानी बरस गया।तो लहलहाती फसल गिर जाएगी। कल्लू, किसान

हल्की बारिश से सरसों व गेहूं को कोई नुकसान नहीं है। जिले में अधिक बारिश नहीं हुई है। जिससे नुकसान नहीं है। अधिकांश सरसों कटाई पर आ गई है। यदि पानी बरस गया। तो फसल बर्बाद हो जाएगी। राम आसरे, किसान

सरसों की फसल पक चुकी है। जिसे काट रहे हैं। बूंदाबांदी से कुछ गीली हो गई है। जो हवा से सूख जाएगी। यदि अधिक पानी बरस गया। तो काफी नुकसान हो जाएगा। गेहूं अभी कटा नहीं है। वीरेंद्र सिंह, किसान

खेत में इस समय गेहूं की काफी अच्छी फसल है। बारिश से गेहूं और अच्छा होगा। हालांकि अधिक बारिश से नुकसान होने की उम्मीद है। इसलिए कम बारिश होना किसानों के लिए लाभदायक है। रिंकू दुबे, किसान

Global Times 7

Related Articles

Back to top button