उत्तर प्रदेशलखनऊ

हिंदू मुस्लिम एकता बोलके अमन चैन के लिए मुस्लिम युवा मांगेंगे दुआ

मुस्लिम युवाओं का साइकिल जत्था दुआ के लिए देवा शरीफ हुआ रवाना

ग्लोबल टाइम्स-7, डिजिटल न्यूज़ नेटवर्क, जिला ब्यूरोचीफ राम प्रकाश शर्मा औरैया।

बिधूना,औरैया। हिंदू मुस्लिम एकता एवं मुल्क के अमन चैन की दुआ के लिए बिधूना से मुस्लिम युवाओं का एक साइकिल जत्था देवा शरीफ बाराबंकी के लिए रवाना हुआ है। कस्बे के नगर पंचायत कार्यालय के सामने से श्रद्धालुओं के इस साइकिल जत्थे को पसमांदा मुस्लिम समाज के नगर अध्यक्ष मोहम्मद उमर मंसूरी नगर के समाजसेवी अवनीश गुप्ता विक्की जयहिंद द्वारा संयुक्त रूप से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया।
श्रद्धालुओं के इस साइकिल जत्थे को रवाना करने के मौके पर संबोधित करते हुए पसमांदा मुस्लिम समाज के नगर अध्यक्ष मोहम्मद उमर मंसूरी ने कहा कि देश में हिंदू मुस्लिम एकता सदैव कायम रही है और यह परंपरा आगे भी कायम रह सके और मुल्क तरक्की के पथ पर आगे बढ़े इसकी दुआ के लिए मुस्लिम युवाओं का साइकिल जत्था देवा शरीफ दुआ के के लिए रवाना हुआ है। सबसे बड़ी बात यह है कि इस जत्थे को भेजने में हिंदू समाज के लोगों ने भी जमकर उत्साहवर्धन किया। जिससे निश्चित रूप से हिंदू मुस्लिम एकता और मजबूत होगी। इस मौके पर समाजसेवी अवनीश गुप्ता विक्की जयहिंद ने कहा कि हिंदू मुस्लिम दोनों ही इस देश की रीड ऐसे में देश की तरक्की के लिए दोनों को एकजुट होकर प्रयास करना होगा। देवा शरीफ के लिए रवाना हुए श्रद्धालुओं के इस साइकिल जत्थे में मोहम्मद अयान, शकील अहमद, शहीक अहमद, आमिर खांन, आरिफ खांन, अरशद वारसी, आमिर खांन वारसी, आविद खांन, रिजवान मोहम्मद, मोहम्मद आविद, रहवर वारसी व सोहिल आदि शामिल है। साइकिल यात्रा के श्रद्धालुओं को रवाना करने के अवसर पर पेश इमाम आजाद, पेश इमाम, इमाम मोहिसन रजा पूर्व सभासद, नूर मोहम्मद, पूर्व सभासद मोहम्मद आकिल, रानू खांन, मोहम्मद रियाज मंसूरी, मोहम्मद आसिफ, ललुआ, मंगल सिंह भदौरिया, कपिल कुमार, बंटी शाक्य, मोहम्मद वसीम, मोहम्मद आरिफ, अंकित शर्मा, गुड्डन, हीरु सिद्दीकी आदि प्रमुख लोग मौजूद थे।

Global Times 7

Related Articles

Back to top button