पुत्रहंता पिता हुआ गिरफ्तार

था बाहर भागने की फिराक में , चढ़ा पुलिस के हत्थे
ग्लोबल टाइम्स-7 न्यूज़ नेटवर्क
राकेश कुमार मिश्र
संवाददाता तहसील मैंथा
11 मार्च 2023
शिवली कानपुर देहात, विगत 06 मार्च को गाँव सरैंयां में हुई हृदय बिदारक घटना में पिता द्वारा पुत्र से हुए विवाद में गोली मारकर पुत्र की हत्या कर दी गई थी जिसमें पिता फरार हो गया था, पुलिस द्वारा जिसकी अनवरत तलाश की जा रही थी जो आज पुलिस के हांथ लग गया और उसे गिरफ्तार कर लिया गया है |
बताते चलें कि 06 मार्च की शाम को खेती व फसल के बटवारे को लेकर पिता पुत्र मे विवाद हुआ था जिस कारण पिता देवेंद्र सिंह उर्फ मुन्ना सिंह ने अपनी डबल वैरल बन्दूक से गोली मारकर पुत्र रघुपाल सिंह उर्फ मोनू सिंह की हत्या कर दी थी और बन्दूक को खेतों में फेंक कर फरार हो गया था, घटना स्थल पर जिले के आला अधिकारियों के आने पर घटना की बारीकी से जांच कराई गई थी और हत्या में प्रयुक्त बन्दूक पुलिस द्वारा घर के पीछे खेतों से बरामद कर ली गई थी, आज सुबह कोतवाली प्रभारी जनार्दन प्रताप सिंह, अपराध निरीक्षक अब्दुल कलाम, हमराह कांस्टेबल अंकित तोमर , कांस्टेबल शिवम वर्मा व अन्य आरक्षियों के साथ बैरी तिराहे पर क्षेत्र की सुरक्षा हेतु गश्त पर था, तभी मुखविर से सूचना मिली कि फरार अपराधी कहीं बाहर भागने की फिराक में मैंथा नहर पुल के पास खड़ा है शीघ्रता करने पर पकड़ा जा सकता है, मुखविर की सूचना के अनुसार निर्धारित स्थान पर पहुँच कर देखा कि एक व्यक्ति पुलिस को देखकर किसान नगर की ओर तेजी से बढ़ने लगा मुखविर द्वारा बताए गये हुलिया के अनुसार शक होने पर घेरकर उसे पकड़ लिया गया पूंछने पर अपना नाम देवेंद्र सिंह उर्फ मुन्ना सिंह पुत्र स्व० राम नरायण सिंह निवासी सरैंयां थाना शिवली कानपुर देहात बताया, गिरफ्तार करने के बाद उसे शिवली कोतवाली लाया गया जहाँ तलाशी लेने पर 290 रुपये बरामद हुए| 58 वर्षीय देवेंद्र सिंह ने बताया कि हमारे दो बेटे हैं जिसमें छोटा बेटा दिव्यांग है तथा बड़ा बेटा रघुपाल सिंह उर्फ मोनू सिंह जो शराब पीने का आदी था और सभी को परेशान किया करता था शराब पीकर घर में सभी को गालियाँ देने के साथ साथ मारपीट करके शराब पीने के लिए पैसे मांगता रहता था, जबकि हमने उसे खेती भी दे रखी थी फिर भी घर में सभी को परेशान कर रखा था, अपनी माँ के साथ मारपीट की और सामने के दांत तोड़ डाले थे, इसी तरह अपनी पत्नी राधा देवी के साथ भी आए दिन मारपीट करता था, मेरे साथ भी मारपीट व गाली गलौज किया करता था जिससे अपने को अपमानित महसूस करने लगा था और सोच रहा था कि इससे छुटकारा मिल जाए, घटना वाले दिन भी शराब पीकर बहुत ही अपमानित किया था, सहन शक्ति जवाब दे गई और मजबूर होकर यह कदम उठाना पड़ा, क्रोध में पुत्र की हत्या तो कर दी किन्तु अब पछता रहा हूँ | कोतवाली प्रभारी जनार्दन प्रताप सिंह ने बताया कि देवेंद्र सिंह का मेडिकल परीक्षण कराकर न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया है जहाँ से जेल भेजा दिया गया है |






