अंतरराष्ट्रीय नारी गौरव सम्मान से सम्मानित हुई प्रधानाध्यापिका प्राथमिक विद्यालय भरथना श्रीमती संतोष कुमारी

ग्लोबल टाइम्स 7 न्यूज़ नेटवर्क जिला इटावा ब्यूरो चीफ बृजेश पोरवाल
अंतर्राष्ट्रीय नारी गौरव सम्मान से सम्मानित हुई महिलाएं

उत्तर प्रदेश गोण्डा- अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस 8 मार्च के अवसर पर शान्ती फाउंडेशन गोण्डा,स्वदेश संस्थान भारत,इन्नोवेटिव टीचर्स ग्रुप ऑफ इंडिया के संयुक्त तत्वाधान में आयोजित अंतर्राष्ट्रीय संगोष्ठी एवं अंतर्राष्ट्रीय नारी गौरव सम्मान
कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के गेस्ट आफ ऑनर डॉक्टर विजय कुमार शाह पदम श्री महाराष्ट्र ने सभी महिलाओं को उनके योगदान एवं इतिहास के बारे में बताते हुए कहा कि आप सभी का राष्ट्र निर्माण में अतुलनीय योगदान हैं, विशिष्ट अतिथि डॉ आरती नागायच न्यूरोसाइंटिस्ट यूएसए (यूनाइटेड स्टेट ऑफ अमेरिका) ने महिलाओं को श्रृष्टि का सृजनहार बताया। फिलिस्तीन से लॉरेट मोरिस मीना शामियाह ने सभी महिलाओं को अपने वक्तव्य से प्रेरित किया,रीता जोशी आर्ट टीचर सऊदी अरब ने महिलाओं को महिला दिवस की बधाई दी ,श्रीमती रितु भारती जिला ग्राम विकास अधिकारी वजीरगंज गोंडा ने बताया कि शासन से लेकर घर तक चलाने में हम महिलाएं किसी से पीछे नहीं हैं, डॉ.दीप्ति गौड़ शिक्षिका ग्वालियर मध्य प्रदेश ने गीत के माध्यम से महिलाओं को जागरूक किया, श्रीमती रेनू राव डायट प्रवक्ता दर्जीकुआं गोंडा ने सभी महिलाओं को बताया कि आप शिक्षित होती हैं तो दो कुल का नाम रोशन करती हैं। जिज्ञाबहन शिवराम भाई पटेल गुजरात ने सभी अपने विचार रखे।विशेष वक्ता श्रीमती विनीता कुशवाहा एस आर जी गोंडा ने महिलाओं को गीत के माध्यम से बताया की जैसे गाड़ी के दो पहिए हैं उसी तरह हम पुरुषों के साथ मिलकर आज अपना योगदान दे रहीं हैं।मुख्य वक्ता मधु तिवारी कोंडागांव छत्तीसगढ़ ने बताया की बेटा बेटी में भेद न करें सबको समान अवसर दें। लता कश्यप गायिका हिमाचल प्रदेश ने प्रेरणादायक गीत प्रस्तुत कर महिलाओं को बताया की हम हर क्षेत्र में अपना योगदान दे रहें हैं,हेमलता रानी असिस्टेंट प्रोफेसर दिल्ली विश्वविद्यालय दिल्ली ने बताया की शान्ती फाउंडेशन गोण्डा के द्वारा महिलाओं एवं बेटियों के लिए किया जा रहा योगदान बहुत ही सराहनीय है। कार्यक्रम में स्वागत श्रीमती वंदना पटेल शिक्षिका गोंडा, संचालन सुमन कुशवाहा कौशांबी ,ज्योति चौहान शिक्षिका गोंडा के द्वारा किया गया। तकनीकी सहयोग नीरज नगायच झांसी उत्तर प्रदेश ,बलजीत सिंह कनौजिया शिक्षक गोंडा का रहा कार्यक्रम के सहसंयोजक रीतिका गुप्ता आशा किरण महिला कल्याण सेवा समिति कानपुर,शिव बक्श सागर निदेशक स्वदेश संस्थान भारत
आयोजक श्रीमती पिंकी देवी अध्यक्ष शान्ती फाउंडेशन गोण्डा (कार्य क्षेत्र सम्पूर्ण भारत )
डॉ. राजेश शर्मा संरक्षक शान्ती फाउंडेशन उत्तर प्रदेश , शिवप्रसाद आनंद संस्थापक शान्ती फाउंडेशन, गया प्रसाद आनन्द सचिव शान्ती फाउंडेशन ,रमेश आनन्द कोषाध्यक्ष शान्ती फाउंडेशन, मीडिया प्रभारी संजय कुमार के द्वारा सभी नारी शक्ति स्वरूपा 251 महिलाओं को अंतर्राष्ट्रीय नारी गौरव सम्मान 2023 से सम्मानित करते हुए बधाई दी। इस अवसर पर कुमकुम श्रीवास्तव, मणि बाला,निशा वर्मा,शमा प्रवीन,प्रतिभा रानी भारती,संगीता सिंह, शिखा चौरसिया,खुशबू जायसवाल,वैशाली गुलसिया,प्राची यादव,हेमलता गुप्ता,ज्योति सागर सना,मीनू सिंह पंवार,अलका गुप्ता,वीना आडवाणी,शोभा कंवर,मनीषा गौतम,सुनीता जौहरी,कनचनलता तिवारी,अर्चना सिंह,कुसुम सोनी,अफरोज खातून,रेशमा कुमारी,संतोष कुमारी,अनुराधा गौतम,पूनम खन्ना, चीनम शाहू,अलका सिंह, किरन मौर्य,माला सिंह,श्रृष्टि गुलाटी, प्रणीता प्रभात,प्रतिभा इन्दु,कृष्णा कुमारी,कबिता परिहार,अंजली मौर्य,कुसुम मौर्य,मीना भाटिया,प्रीति चौधरी,जमीला खातून,पुष्पलता लखनऊ से,जिज्ञासा ढींगरा ,संगीता सिंह, पुष्प वर्मा सहित 200 से अधिक महिलाएं उपस्थित रहीं।






