अज्ञात महिला का शव मिलने से क्षेत्र में फैली सनसनी

शरीर पर मिले चोटों के निशान से हत्या कर फेके जाने का संदेह
ग्लोबल टाइम्स-7 न्यूज़ नेटवर्क
राकेश कुमार मिश्र
संवाददाता तहसील मैंथा
06 मार्च 2023
शिवली कानपुर देहात, कोतवाली क्षेत्र के अन्तर्गत सिंहपुर दिवानी गाँव के पास मिले एक अज्ञात महिला के शव के कारण आस पास सनसनी फैल गई, ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस द्वारा शव के शिनाख्त कराने का प्रयास किया गया किन्तु पहचान न हो पाने के बाद आवश्यक कार्यवाही पूरी करते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है |
प्राप्त जानकारी के अनुसार गाँव के ग्रामीण अपने जानवरों को चराने के जंगल की ओर गये हुए थे तभी उनकी निगाह एक मृत पड़ी महिला पर पड़ी, जिसकी सूचना गाँव के निवासियों को हुई, गाँव वालों के घटना स्थल पर पहुँच कर पहचानने का प्रयास किया गया किन्तु उसकी पहचान नहीं हो सकी, ग्रामीणों की सूचना पर घटना स्थल पर पहुंची शिवली पुलिस द्वारा आला अधिकारियों को सूचना देने पर पुलिस अधीक्षक बी. बी. टी. जी. एस. मूर्ति, क्षेत्राधिकारी रसूलाबाद आशा पाल सिंह भी घटना स्थल पर पहुँच कर बरीकी से निरीक्षण किया साथ में फोरेंसिक टीम तथा डाग स्क्वाड भी पहुँच कर घटना के बिषय में जानकारी एकत्रित की, घटना स्थल से लगभग आठ सौ मीटर की दूरी पर स्थित शिव धाम गेस्टहाउस के कुछ आगे तक डाग स्क्वाड गया उसके बाद वही रुक गया |मृत महिला के शव पर मिली चोटों के निशान से हत्या कर शव यहाँ फेंकने की आशंका जताई जा रही है, पूरी जानकारी शव की पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो पाएगी |





