उत्तर प्रदेशलखनऊ

मुख्य विकास अधिकारी की अध्यक्षता अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अन्तर्गत साइकिल रैली का हुआ आयोजन

मुख्य विकास अधिकारी ने छात्राओं के संग साईकिल रैली में किया प्रतिभाग, छात्राओं को दी उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं

शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य और पर्यावरण के अनुकूल परिवहन को बढ़ावा देना हमारा संकल्प:-मुख्य विकास अधिकारी

ग्लोबल टाइम्स-7
डिजिटल
न्यूज नेटवर्क
अनूप गौङ
जिला संवाददाता
कानपुर देहात
05 मार्च 2023

अंतराष्ट्रीय महिला दिवस के अंतर्गत मुख्य विकास अधिकारी सौम्या पांडेय की अध्यक्षता में साइकिल रैली का आयोजन किया गया। त्रिलोकी नाथ गुप्ता स्मारक इंटर कॉलेज जैनपुर, जसवंत सिंह स्मारक इंटर कॉलेज, माती, भारतीय ज्ञान स्थली जैनपुर एवं पुलिस लाइन की बच्चियों को मुख्य विकास अधिकारी ने मार्गदर्शन प्रदान करते हुए स्वयं भी साइकिल चलाकर रैली का शुभारम्भ किया और छात्राओं के उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी। उक्त साईकिल रैली माती स्थित स्टेडियम से प्रारंभ होकर अकबरपुर ओवर ब्रिज तक पहुंची और पुनः वापस माती स्टेडियम में संपन्न हुई। उपरोक्त रैली में प्रतिभाग करने वाली सभी छात्राओं को पुरस्कार व सूक्ष्म जलपान कराया गया। उक्त रैली में उप जिलाधिकारी शालिनी उत्तम, मुख्य चिकित्सा अधिकारी, जिला विद्यालय निरीक्षक सहित विद्यालयों के शिक्षक भी उपस्थित रहे।

Global Times 7

Related Articles

Back to top button