विधानसभा स्तरीय बूथ सशक्तिकरण अभियान के तहत भाजपा की बैठक संपन्न

ग्लोबल टाइम्स 7 न्यूज़ नेटवर्क तहसील सिकंदरपुर
अतुल कुमार राय
सिकन्दरपुर (बलिया)। स्थानीय डाक बंगला मे रविवार को विधानसभा स्तरीय बूथ सशक्तिकरण अभियान के तहत भाजपा की एक बैठक आयोजित की गई। बैठक को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि सांसद सलेमपुर रविन्द्र कुशवाहा ने कहा कि बूथ मजबूत होगा तभी पार्टी मजबूत होगी। कहा कि देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत देश मजबूती से आगें बढ़ रहा है तथा अन्तर्राष्ट्रीय स्तर पर हर जगह भारत के सकारात्मक नेतृत्व की चर्चा हो रही है। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री पूज्यनीय योगी आदित्यनाथ ने उत्तर प्रदेश को अपराध मुक्त प्रदेश बनाया है। विकास के पथ पर अग्रसर होकर उद्योगपतियों के मन मे एक सकारात्मक विश्वास पैदा किया है, जो आने वाले दिनों में व्यापारिक दृष्टि से प्रदेश मे इसका पूरा असर दिखेगा। बैठक में मुख्य रूप से पूर्व मंत्री राजधारी सिंह, अरविंद कुमार राय, कार्यक्रम संयोजक प्रयाग चौहान, सुनील सिंह, मंजय राय रिपुंजय, गुड्डू सिंह, सुरेश सिंह, मंडल अध्यक्ष गणेश सोनी, मैनेजर चौहान, दीपक सिंह, जयराम पाण्डेय, संजय जयसवाल, राजेश राय, राकेश गुप्ता नन्हे, मुन्ना शर्मा, रामनाथ यादव, जितेंद्र सोनी, लाल बचन शर्मा, गुड्डू यादव, शेरू गुप्ता, सुनैना तिवारी, मयंक सिंह, राजेंद्र सिंह, रविंद्र वर्मा, अजय शर्मा, दिनेश जयसवाल, कौशल श्रीवास्तव, नितेश सिंह मंटू ,विक्की सिंह व प्रेमचंद सोनी आदि कार्यकर्ता मौजूद रहें।
कार्यक्रम की अध्यक्षता नवानगर मंडल अध्यक्ष शोभन राजभर एवं संचालन मंडल महामंत्री सिकन्दरपुर विनोद शंकर गुप्ता ने किया।