गेल पाता में 52 वें राष्ट्रीय संरक्षा सप्ताह का हुआ शुभारम्भ

ग्लोबल टाइम्स-7, डिजिटल न्यूज़ नेटवर्क, पाता संवाददाता सुभाष चंद्र राणा।
पाता,औरैया। शनिवार को गेल (इण्डिया) लिमिटेड के पाता पैट्रोकेमिकल संयंत्र में अग्नि एवं संरक्षा विभाग द्वारा आयोजित 52वें राष्ट्रीय संरक्षा सप्ताह (4 मार्च से 10 मार्च) का शुभारम्भ गेल पाता के कार्यकारी निदेशक एवं प्रभारी अधिकारी अजय त्रिपाठी द्वारा ध्वजारोहण करके किया गया।

इस अवसर पर गेल पाता के कार्यकारी निदेशक अजय त्रिपाठी तथा मुख्य महाप्रबंधक (पीसी संचालन मिडस्ट्रीम) अनिल वर्मा के द्वारा सभी उपस्थित कार्मिकों को संरक्षा की शपथ दिलाई गई। कार्यकारी निदेशक एवं प्रभारी अधिकारी गेल पाता ने उपस्थित गेल तथा संविदा कर्मियों को संबोधित करते हुए संरक्षा के महत्व तथा संरक्षित उपायों से होने वाले लाभ से अवगत कराया। महाप्रबंधक (अ.एवं.सं) रवि शर्मा ने कार्मिकों को संबोधित करते हुए इस संरक्षा सप्ताह के दौरान आयोजित विभिन्न गतिविधियों की जानकारी देते हुए सभी से बढचढ कर हिस्सा लेने का अनुरोध किया। अंत में उप महा प्रबंधक (अ.एवं.सं) एस के शर्मा ने इस कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए आये हुए अधिकारियों एवं कार्मिकों को धन्यवाद दिया।