डीएम एसपी ने लाट साहब जुलूस मार्गो का निरीक्षण किया

ग्लोबल टाइम्स 7 डिजिटल न्यूज़ नेटवर्क
फै़याज़उद्दीन साग़री
शाहजहाँपुर। जिलाधिकारी उमेश प्रताप सिंह ने होली पर निकाले जाने वाले छोटे एवं बड़े लाट साहब के जलूस मार्गो का निरीक्षण किया। उन्होने चौक कोतवाली से चारखम्भा, चारखम्भा से केरूगंज, केरूगंज से अंटा चौराहा होते हुये खिरनीबाग चौराहा, खिरनीबाग से टाउनहाल, टाउनहाल से घंटाघर, घंटाघर से कोतवाली, कोतवाली से गर्रा फाटक तथा गर्रा फाटक से अजीजगंज तक जुलूस मार्ग का निरीक्षण किया तथा मुख्य बिन्दुओं को देखा। साथ ही उन्होंने छोटे लाट साहब के जूलूस मार्ग का भी निरीक्षण किया। उन्होने थाना रामचन्द्र मिशन से सरायकाईयां, सरायकाईयां से दलेलगंज, पुत्तूलाल चौराहा, रेती रोड से हथौड़ चौराहा तक जुलूस के मार्गों पर किये गये बैरिकेडिंग आदि कार्यों का निरीक्षण किया तथा सम्बन्धित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश भी दिये। उन्होंने किये जा रहे सभी कार्यों को समय से पूर्ण करने के निर्देश सम्बन्धित अधिकारियों को दिये। इस दौरान पुलिस अधीक्षक एस आनन्द, अपर जिलाधिकारी प्रशासन संजय पाण्डेय, अपर जिलाधिकारी वि./रा. त्रिभुवन, नगर मजिस्ट्रेट आशीष कुमार सिंह सहित सम्बन्धित अधिकारी मौजूद रहे।