भाजपा बूथ अध्यक्ष को फर्जी मुकदमे में फंसा पुलिस कर रही प्रताड़ित।

आधा परिवार गांव से पलायन कर चुका।
ग्लोबल टाइम्स 7 डिजिटल न्यूज नेटवर्क रसूलाबाद कानपुर देहात उप्र तहसील ब्यूरो अभिषेक शुक्ला।
थाना रसूलाबाद के अंतर्गत ग्राम ताजपुर,तरसौली निवासी रामू/राजू राजपूत ने बताया कि चुनावी रंजिश को लेकर उपरोक्त गांव के ही निवासी मदन मोहन पुत्र मैकूलाल ने दिनांक 6/2/2023 को जबरन विवाद कर लिया और जब तक पीड़ित को कुछ पता चल पाता ,मदन मोहन ने थाना रसूलाबाद पुलिस से सांठ गांठ करके अपराध संख्या 39/2023 की धारा 307 में फंसा कर जेल भिजवा दिया।पीड़ित ने भाजपा का सक्रिय कार्यकर्ता होने के नाते भाजपा के कई वरिष्ठ पदाधिकारियों से न्याय की गुहार लगाई लेकिन उसकी कहीं कोई सुनवाई नहीं हुई।
पुलिस के सामने भी पीड़ित गिड़गिड़ाता रहा कि वह निर्दोष है ! लेकिन पुलिस ने एक नही मानी।फिलहाल पीड़ित जमानत पर अपने गांव में है लेकिन पुलिस द्वारा उसे व उसके परिजनों को बराबर डराया धमकाया जा रहा है। मानसिक पीड़ा से क्षुब्ध होकर पीड़ित अपने परिजनों के साथ गांव से पलायन करने को मजबूर है।न्याय के लिए दर दर भटकते आखिर पीड़ित को कब तक न्याय मिलेगा। इस संबध में थानाध्यक्ष रसूलाबाद ने बताया कि पीड़ित के घर पुलिस आईं डी लेने गई थी ।किसी को भी प्रताड़ित नहीं किया गया है।






