जिलाधिकारी की अध्यक्षता में हुई पोषण समिति की बैठक
आंगनबाड़ी केंद्रों को गोद लिए जिला स्तरीय अधिकारियों को किया निर्देशित
ग्लोबल टाइम्स-7, डिजिटल न्यूज़ नेटवर्क, समाचार संपादक डॉ धर्मेंद्र गुप्ता औरैया, उत्तर प्रदेश।
औरैया। जिलाधिकारी प्रकाश चन्द्र श्रीवास्तव की अध्यक्षता में कलक्ट्रेट सभागार में जिला पोषण समिति की बैठक आहूत की गयी। जिलाधिकारी ने आंगनबाड़ी केन्द्रों को गोद लिये जिला स्तरीय अधिकारी को निर्देश दिये गये कि प्रत्येक माह अपने-अपने गोद लिए गये आंगनबाड़ी केन्द्रों का निरीक्षण कर निरीक्षण आख्या जिला कार्यक्रम अधिकारी को उपलब्ध कराये एवं वीएचएसएनडी दिवस पर बच्चों को स्वास्थ्य प्रबन्धन एवं खान पान के बारे मे जानकारी दें, जिससे जनपद कुपोषण मुक्त हो। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी अनिल कुमार सिंह, मुख्य चिकित्साधिकारी डा अर्चना श्रीवास्तव , जिला कार्यक्रम अधिकारी वीरेंद्र कुमार सहित सम्बंधित विभागीय अधिकारी/कर्मचारी उपस्थित रहे।






