उत्तर प्रदेशलखनऊ

मजबूत बूथ संरचना से बड़े लक्ष्य को प्राप्त किया जा सकता है अविनाश सिंह चौहान

बूथ सशक्तीकरण कायं शाला का हुआ आयोजन

ग्लोबल टाइम्स-7
डिजिटल
न्यूज नेटवर्क
अनूप गौङ
जिला संवाददाता
कानपुर देहात
27फरवरी 2023

भारतीय जनता पार्टी कानपुर देहात बूथ सशक्तिकरण कार्यशाला कानपुर देहात भाजपा पार्टी कार्यालय माती में संपन्न हुई कार्यशाला जिलाध्यक्ष एमएलसी अविनाश सिंह चौहान जिला प्रभारी अशोक राजपूत के नेतृत्व में की गई बूथ सशक्तिकरण कार्यशाला विधानसभा स्तर पर भी आयोजित की जाएगी 1 मार्च को भोगनीपुर विधानसभा 2 मार्च को सिकंदरा विधानसभा 5 मार्च को रनिया विधानसभा एवं रसूलाबाद विधानसभा में कार्यशाला आयोजित की जाएगी जिला अध्यक्ष अविनाश चौहान ने संबोधित करते हुए कहाअगले साल होने वाले लोक सभा चुनाव के लिए भाजपा बूथ सशक्तीकरण की अभेद्य व्यूह रचना में युद्ध स्तर पर काम करना है भाजपा कार्यकर्ता आधारित पार्टी है और कार्यकर्ता विचार आधारित है। संगठन में पुनर्विचार, पुनर्समीक्षा तथा पुनर्गठन की सतत प्रक्रिया है। इसी प्रक्रिया के आधार पर बूथ सशक्तीकरण अभियान प्रारंभ हुआ है। बूथ समिति तथा पन्ना प्रमुख प्रत्येक मतदाता से संवाद व संपर्क का माध्यम हैं जिनके माध्यम से पार्टी की विचारधारा तथा मोदी-योगी सरकारों के निर्णय व योजनाएं हर घर तक पहुंचती हैं। उन्होंने कहा कि आने वाले दिनों में हमें सशक्त बूथ संरचना का निर्माण वीडियो करके कानपुर देहात से शत-प्रतिशत परिणाम देना है जिला प्रभारी अशोक राजपूत ने कहा बूथ सशक्तीकरण का कार्य प्राथमिकता पर है और यही बूथ विजय का कारक है। बूथ सशक्तीकरण अभियान का सबसे महत्वपूर्ण कार्य बूथ पर हमारी विचारधारा से जुड़े प्रत्येक व्यक्ति को बूथ समिति से जोड़कर उन्हें संगठनात्मक कार्यों में सक्रिय करना है। मजबूत बूथ संरचना से भाजपा बड़े लक्ष्यों को भी प्राप्त करने में सफल होगी।बूथ सशक्तीकरण अभियान से बूथ की अभेद्य व्यूह रचना का निर्माण कर 2024 के लोकसभा चुनाव में अभूतपूर्व सफलता प्राप्त करेंगे। बूथ संगठन की सबसे महत्वपूर्ण इकाई है। संगठन के सभी कार्यक्रमों के साथ ही बूथ के प्रत्येक मतदाता तथा लाभार्थी से सतत संपर्क व संवाद से बूथ सशक्त बनता है। इस दौरान महामंत्री बबलू शुक्ला रामजी गुप्ता रागिनी भदोरिया मनोज शुक्ला बृजेंद्र सिंह के पी सिंह रवी सतीजा बबलू कटियार विकास मिश्रा जिला मीडिया प्रभारी अनिरुद्ध सिंह आदि रहे

Global Times 7

Related Articles

Back to top button