जेएनयू में ब्राह्मण विरोधी छींटाकशी को लेकर एडीएम को दिया ज्ञापन

अखिल भारतीय ब्राह्मण एकता परिषद के पदाधिकारियों ने अराजक तत्वों दंडित किए जाने की उठाई मांग
ग्लोबल टाइम्स-7, डिजिटल न्यूज नेटवर्क, हेड क्वार्टर संवाददाता केशव तिवारी।
ककोर,औरैया। अखिल भारतीय ब्राह्मण एकता परिषद के जिला पदाधिकारियों ने जेएनयू में ब्राह्मण विरोधी छींटाकशी के विरोध में राष्ट्र विरोधी तत्वों के भाषणों को प्रतिबंधित कर दंडित किए जाने की मांग को लेकर देश में महामहिम राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन अपर जिलाधिकारी को सौंपा।
जिला मुख्यालय ककोर में अपर जिलाधिकारी एमपी सिंह को दिए गये ज्ञापन में अखिल भारतीय ब्राह्मण एकता परिषद औरैया के जिलाध्यक्ष पंडित ब्रज किशोर तिवारी सहित आदि पदाधिकारियों ने बताया की जेएनयू में ब्राह्मण विरोधी जो छींटाकशी हुई है। उससे ब्राह्मण समाज भयभीत एवं असुरक्षित महसूस कर रहा है। जिसके तहत संगठन हर जिले से देश के महामहिम राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री, गृह मंत्री राज्यपाल मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन दे रहा है। जिसके तहत औरैया जिले में भी ज्ञापन दिया गया है। जिसमे संगठन ने मांग की कि आजादी के बाद से देश में ब्राह्मण जाति के विरुद्ध किए जा रहे दुष्प्रचार, षडयंत्र एवं अत्याचार दिनों दिन बढ़ते जा रहे हैं और हमारा समाज अपने मुख्य धारा से अलग थलग महसूस करने पर मजबूर हो रहा है। अभी हाल में ही दिल्ली के जेएनयू के दीवाल में लिखी गई कत्लेआम एवं देश छोड़ने की धमकियों मात्र एवं बानगी भर है। ऐसी धमकियों भरे लेखन समय समय पर देश के कोने कोने पर हो रहे है । जिससे ब्राह्मण वर्ग पलायन को मजबूर है। ज्ञापन देने वालो में संगठन के संरक्षक राजेश कुमार अग्निहोत्री, सुशील दुबे, धीरज शुक्ला, विष्णुदत्त, विवेक दीक्षित, योगेश त्रिपाठी, अरुण शुक्ला, विनीत तिवारी, पदम नारायण तिवारी, सुनील त्रिपाठी, अभिषेक त्रिपाठी, अनिल दीक्षित, अवधेश कुमार आदि लोग मौजूद रहे।