शिवली नगर पंचायत में बनाए गए गोल्डन कार्ड

सीएससी अधीक्षक राशी जैन ने पहुंचकर किया कैंप का निरीक्षण
नगर पंचायत कर्मियों को प्रचार-प्रसार के साथ साथ शत-प्रतिशत गोल्डन कार्ड बनाने के लिए निर्देश
ग्लोबल टाइम्स-7 न्यूज़ नेटवर्क
राकेश कुमार मिश्र
संवाददाता तहसील मैंथा
25 फरवरी 2023 शिवली कानपुर देहात,
शासन की अति महात्वाकांंक्षी योजनाओं में प्राथमिकता के आधार पर ग्रामीण अंचल के लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने की दृष्टि से संचालित गोल्डन कार्ड योजना को गति देने के लिए पात्र लोगों के गोल्डन कार्ड बनाए जा रहे हैं शनिवार को नगर पंचायत कार्यालय में गोल्डन कार्ड का कैंप लगाया गया जिसमें सीएससी अधीक्षक डॉ राशि जैन ने पहुंचकर लोगों से अधिक से अधिक गोल्डन कार्ड बनवाने की अपील की।
गोल्डन कार्ड में पहुंचकर डॉक्टर राशि जैन ने कहा किस शासन की प्राथमिकता वाली इस योजना से हर व्यक्ति को अभिसिंचित होना चाहिए उन्होंने कहा कि शासन की प्राथमिकता के आधार पर प्रत्येक गरीब असहाय वह निराश्रित लोगों को निशुल्क स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ देने के लिए सरकार द्वारा गोल्डन कार्ड योजना का संचालन किया जा रहा है जिस को जन-जन तक पहुंचाना है डॉ राजीव जैन ने कहा कि इसके लिए ग्रामीण अंचल के ऐसे पात्र लाभार्थी जो बीपीएल श्रेणी में आते हो अंतोदय कार्ड धारक अथवा जिनकी वार्षिक आय गरीबी रेखा से नीचे की हो वह सभी लोग पात्र होंगे ।मनरेगा श्रमिकों को भी योजना का लाभ दिया जाएगा। उन्होंने राशन कोटेदार को भी इस बात का निर्देश दिया कि अपनी सूची के आधार पर गोल्डन कार्ड से वंचित परिवारों को प्राथमिकता के आधार पर योजना में समायोजित करें। इस दौरान नगर पंचायत कर्मचारियों को भी इस बात के लिए निर्देश दिया कि गोल्डन कार्ड बनाने के लिए अधिक से अधिक प्रचार प्रसार किया जाए नगर पंचायत के प्रत्येक वार्ड में मुनादी कराकर लोगों को योजना के बारे में जानकारी देकर उन्हें लाभान्वित करें। कैंप में करीब 2 दर्जन से अधिक लोगों के गोल्डन कार्ड बनाने की प्रक्रिया अपनाई गई। इस अवसर पर नगर पंचायत के लिपिक राजेश कुमार तथा अन्य कर्मचारीयों ने भी अपना सहयोग प्रदान किया |






