उत्तर प्रदेशलखनऊ

नगर आयुक्त ने निमार्णाधीन ऑडीटोरियम का निरीक्षण किया

ग्लोबल टाइम्स 7 डिजिटल न्यूज़ नेटवर्क

फै़याज़उद्दीन साग़री

शाहजहांपुर। नगर आयुक्त संतोश कुमार शर्मा ने नगर क्षेत्र निमार्णाधीन नगर निगम कायार्लय भवन एवं ऑडीटोरियम का निरीक्षण किया। उन्होंने नगर क्षेत्र के न्यू सिटी ककरा में निमार्णाधीन नगर निगम कायार्लय भवन का निरीक्षण किया। निरीक्षण के समय मौके पर 80 श्रमिक कार्य करते हुये पाये गये, संबन्धित द्वारा अवगत कराया गया कि कायार्लय भवन के ग्राउण्ड फ्लोर का निमार्ण कार्य पूर्ण हो चूका है तथा ग्राउण्ड फ्लोर पर प्लास्टर का कार्य बाकी होना बताया गया। फर्स्ट फ्लोर पर अब तक 50 प्रतिशत का निमार्ण कार्य पूर्ण होना बताया गया। निदेर्षित किया गया कि निमार्ण कार्य में उपर्युक्त हो रही निमार्ण सामग्री की गुणवत्ता ठीक रखने हेतु कहा गया। निमार्णाधीन कायार्लय भवन के निमार्ण में कार्य कर रहे श्रमिकों की सुरक्षा के दृश्टिगत उन्हें किट उपलब्ध कराये जाने हेतु संबन्धित को निदेर्षित किया। साथ ही निमार्ण जारी को ससमय पूर्ण कराये जाने के निर्देश दिये गये। इसके साथ ही उन्होंने अंटा चौराहा के पास निमार्णाधीन ऑडीटोरियम का निरीक्षण किया। निरीक्षण के समय निमार्ण कार्य की स्थिति को देखा। निमार्ण स्थल पर इंटीरियर, लाइट, साउण्ड, पेटिंग कार्य अपूर्ण पाये जाने पर निर्देशित किया कि अपूर्ण कार्यो को शीघ्र ही पूर्ण कराया जायें। स्टेज पर अंडरग्राउण्ड वायरिंग में एक अतिरिक्त पाइप डालकर उसमें वायरिंग किये जाने के निर्देश दिये, जिससे भविष्य में जरुरत पड़ने पर उसका उपयोग किया जा सकें। निमार्णाधीन आडीटोरियम के बाहरी तरफ फोम लगाये जाने व निमार्णाधीन स्थलों पर किये जा रहें निमार्ण कार्यो के साथ-साथ स्थल के चारों तरफ मिट्टी लेवलिंग का कार्य भी कराये जाने हेतु निर्देशित किया। उक्त निरीक्षण के समय अपर नगर आयुक्त एस.के. सिंह, मुख्य अभियंता सिविल एस.के. अम्बेडकर, प्रोजेक्ट मैनेजर रघुवंश राम, सी.एन.डी.एस. संस्था के स्थानिक अभियंता सुशील कुमार व अन्य लोग उपस्थित रहें।

Global Times 7

Related Articles

Back to top button