स्टाम्प में कमी पाये जाने पर करें कार्यवाहीः जिलाधिकारी

जिलाधिकारी ने किसरवल बृहद गौसंरक्षण केन्द्र का किया निरीक्षण, गन्दगी पाये जाने पर केयरटेकर को लगाई फटकार, प्रतिदिन साफ सफाई कराये जाने के दिये निर्देश
ग्लोबल टाइम्स-7
डिजिटल
न्यूज नेटवर्क
अनूप गौङ
जिला संवाददाता
कानपुर देहात
24 फरवरी 2023
जिलाधिकारी नेहा जैन ने आज करीब प्रातः 9 बजे अकबरपुर तहसील क्षेत्र के अन्तर्गत संचालित वृहद गौसंरक्षण केन्द्र किसरवल का निरीक्षण किया। निरीक्षण के द्वारा उपस्थित केयर टेकर द्वारा जिलाधिकारी को बताया गया कि गौसंरक्षण केन्द्र में करीब 259 गौवंश संरक्षित है। गौशाला में गन्दगी पाये जाने पर जिलाधिकारी ने कड़ी नाराजगी व्यक्त करते हुए उपस्थित केयर टेकर को कड़ी फटकार लगाते हुए प्रतिदिन साफ सफाई कराये जाने के निर्देश दिये। वहीं गौवंशों का स्वास्थ्य परीक्षण कराये जाने हेतु पशु चिकित्साधिकारी को प्रतिदिन भ्रमण कर करने के निर्देश दिये। गौशाला में एक अतिरिक्त शेड बनाये जाने की कार्यवाही को शीघ्र पूर्ण करने की हिदायत दी गयी। वहीं गौशाला में भूसा रखे जाने हेतु बनाये जा रहे शेड के निर्माण कार्य को समय से पूर्ण करने के निर्देश दिये। जिलाधिकारी ने कहा कि गौशाला में संरक्षित गौवंशों को प्रतिदिन हरा चारा दिया जाये, इसके लिए चारागाह की जमीन पर हरा चारा उगाया जाये। उन्होंने कहा कि गौवंशों को किसी प्रकार की समस्या न हो इसके लिए सम्पूर्ण व्यवस्थाऐं दुरस्त रखें। इसके पश्चात जिलाधिकारी द्वारा रनियां, रायपुर आदि में बड़ी मालियत के विलेखों का स्थलीय निरीक्षण किया गया। मौके पर एआईजी स्टाम्प मनोज कुमार आदि उपस्थित रहे। उन्होंने निर्देशित किया कि विलेख का परीक्षण करले व स्टाम्प की कमी पाये जाने पर स्टाम्प पाये जाने पर सम्बन्धित के विरूद्ध प्राथमिकी दर्ज करायें।






