उत्तर प्रदेशलखनऊ
समूचे दिन शीत लहर ने नव वर्ष का स्वाद बिगाड़ा सिर्फ संदेशों तक सीमित रहा प्रथम दिन नया वर्ष

ग्लोबल टाइम्स-7
न्यूज़ नेटवर्क
शेष नारायण मिश्रा
तहसील न्यूज़ ब्यूरो सिकंदरा
1 जनवरी 2023
सिकंदरा कानपुर देहात। 2023 नव वर्ष के प्रथम दिन कोहरे के कहर एव हाड़ कपाऊ शीत लहर के चलते नववर्ष की खुशियां हर्षोल्लास के साथ सिर्फ मोबाइलों पर व्हाट्सएप के माध्यम से संदेश भेजने तक सीमित रही। जबकि वहीं पर सुबह होते ही शीत लहर का प्रकोप शाम तक जारी रहा। जिसके कारण आम नागरिकों को घर से निकलना दूभर कर दिया। शीतलहर के कारण सड़कों पर वाहनों की गति अचानक थमी नजर आ रही थी। जिससे सड़कों पर सन्नाटा ही सन्नाटा नजर दिखाई दे रहा था। उल्लेखनीय है कि आज नव वर्ष के प्रथम दिन शीत लहर की हवाओं ने नव वर्ष की खुशियों कप कपाती हुई शीतलहर में तब्दील कर दी।