उत्तर प्रदेशमध्यप्रदेशलखनऊ

देवास जिले में सोनकच्छ ब्लॉक के ग्राम फावड़ा में जल जीवन मिशन में हर घर नल से मिल रहा है जल

(खुशियों की दास्‍तां)


ग्लोबल टाइम्स -7 डिजिटल न्यूज नेटवर्क
राजेन्द्र श्रीवास,देवास म.प्र.

ग्राम में 78 लाख रूपये से अधिक लागत से पानी की टंकी एवं जल वितरण नेटवर्क से 266 परिवारों को मिल रहा है नियमित पानी


देवास 23 फरवरी 2023/ जिले में सोनकच्‍छ ब्‍लॉक के ग्राम फावड़ा में 266 परिवारों में 1335 जनसंख्या निवास करती है। वर्तमान में सभी 266 घरों को शु़द्ध पानी मिल रहा है। ग्राम पंचायत में 78 लाख 10 हजार रूपये की लागत से उच्च स्तरीय टंकी एवं पानी वितरण नेटर्वक का निर्माण किया गया है, जिसमें 75 हजार लीटर पानी भरने की क्षमता है एवं एक सम्पवेल बना हुआ है ।

जिसकी क्षमता 20 हजार लीटर है। पूरे ग्राम में 5288 मीटर की पाईपलाईन का कार्य 6 माह में पूर्ण किया गया है। गांव में जल जीवन मिशन में नल जल योजना से जलप्रदाय किया जा रहा है। ग्राम में नल जल योजना शुरू होने के पहले पीने के पानी का कोई साधन नहीं था। ग्रामवासी को आधा किलोमीटर दूर से पीने का पानी लाना पडता था, पर जब से नलजल योजना ग्राम में आई, तब से गांव वालों को बहुत आराम हो गया है।

अब हमारे बच्चों को स्वच्छ जल मिलता हैं। जिससे सभी स्वस्थ्य रहते है। नलजल योजना से गांव में सभी घरों में नल के माध्यम से पर्याप्त शुद्ध एवं नियमित पानी मिल रहा है। अब महिलाओं की सबसे बडी समस्या दूर हो गई है। अब नलो से हर घर में पानी आ रहा है। ग्राम में योजना के सफल कियान्वयन के लिए ग्रामसभा के माध्यम से ग्राम में पेय जल समिति का गठन किया गया है। समिति के माध्यम से कर वसूली का कार्य किया जा रहा है,, विभाग के अधिकारियों द्वारा समय-समय पर निरीक्षण किया जा रहा है एवं तकनीकी सहायता दी जा रही है। साथही जल सरंक्षण, संर्वधन एवं पानी बचाव के तरिको तथा पेयजल समितियों के सशक्तिकरण के उद्देश्‍य से उन्हें मार्गदर्शन एवं प्रशिक्षण देने का कार्य भी किया जा रहा है।

Global Times 7

Related Articles

Back to top button