उत्तर प्रदेशमध्यप्रदेशलखनऊ

देवास जिले में उत्साह निकाली जा रही विकास यात्राएं, जिले के नागरिक उत्‍साह से ले रहे है भाग

(विकास यात्रा का 15वां दिन)


ग्लोबल टाइम्स -7 डिजीटल न्यूज नेटवर्क
राजेन्द्र श्रीवास देवास म.प्र

विकास यात्रा में ’’मेरा स्‍कूल स्‍मार्ट स्‍कूल’’ अभियान में जन सहयोग से प्राप्‍त हो रही है स्‍मार्ट टीवी


देवास जिले में रविवार को पौधारोपण कर विकास यात्रा की शुरू हुई


जनप्रतिनिधि विकास यात्रा में भूमि-पूजन और लाकार्पण कर विकास कार्यो की दे रहे है सौगातें, हितग्राहियों को हितलाभ का किया जा रहा है वितरण

विकास यात्राओं में नशा मुक्ति और जल संरक्षण की दिलाई शपथ एवं पौधारोपण किया

देवास 19 फरवरी 2023 देवास जिले में सभी विधानसभा क्षेत्रों में विकास यात्राओं का आयोजन किया जा रहा है। देवास जिले में विकास यात्रा को दो हफ्ते पूरे हो गये है। यात्रा के 15वे दिन रविवार की पौधारोपण के साथ शुरू हुई विकास यात्रा। विकास यात्रा में

जिले के नागरिक विकास यात्रा में उत्‍साह से शामिल हो रहे है तथा जन सहयोग से जिले की स्‍कूलों के लिए स्‍मार्ट टीवी प्राप्‍त किये जा रहे है। ‘’मेरा स्‍कूल स्‍मार्ट स्‍कूल अभियान’’ शिक्षा के क्षेत्र में एक अनुकरणीय पहल साबित होगी। जिले के 01 लाख से अधिक छात्र छात्राऐं आधुनिक तकनीकी से शिक्षा ग्रहण कर सकेंगे। विकास यात्रा में सेम (कुपोषित) बच्‍चों को ‘’खुशियों की टोकरी’’ में प्रोटिनेक्‍स पाउडर, मल्‍टी विटामिन सायरप, भुने चने एवं तिल के लड्डू दिया जा रहा है। विकास यात्राओं में जिले नागरिक छात्रावासों में लाईब्रेरी के लिए किताबे और आंगनवाडी केन्‍द्रों के लिए खिलोने दे रहे है। देवास जिले में रविवार को पौधारोपण कर विकास यात्रा शुरू होगी।

विकास यात्राओं में जन सेवा अभियान के हितग्राहियों को हितलाभ वितरित और विकास कार्यो का लोकार्पण एवं भूमि पूजन किया। विकास यात्राओं में नशा मुक्ति और जल संरक्षण की शपथ दिलाई एवं पौधारोपण किया गया। मेरिट में आये बच्चों का सम्मान किया। विकास यात्रा में प्रचार रथ के माध्‍यम से प्रदेश सरकार की योजनाओं का प्रचार-प्रसार भी किया जा रहा है। जिले में विकास की दीवारे बनाई जा रही है। देवास जिले में 25 फरवरी तक प्रतिदिन विकास यात्राएं निकाली जायेगी। सोनकच्‍छ विधानसभा में विकास यात्रा ग्राम में लसुडिया कल्‍मी से शुरू हुई। यात्रा खेडी, उपडी, देवधर्मराजपुरा, खेडामाधवपुर सहित अन्य ग्रामों में निकाली गई। सोनकच्छ विधानसभा में विकास यात्रा में जनप्रतिनिधियों ने नागरिकों नशामुक्ति एवं जल संरक्षण की शपथ दिलाई। विकास यात्रा के दौरान पौधा रोपण किया गया। विकास यात्रा में शासन की योजनाओं की जानकारी दी। विकास यात्रा में सरकार द्वारा किए जा रहे विकास कार्यों के बारे में बताया। विकास यात्रा में शासन की विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों को हितलाभ के स्वीकृति पत्र वितरण किए गए। हाटपीपल्‍या विधानसभा क्षेत्र में ग्राम सारोल से विकास यात्रा विधायक मनोज चौधरी के नेतृत्व में प्रारंभ हुई। इसके पश्चात पनवासा, अमोदिया सहित अन्य ग्रामों में निकाली गई। विकास यात्रा में विधायक चौधरी ने विकास कार्यो का भूमि पूजन किया। विकास यात्रा में ग्रामवासियों को नशा मुक्ति एवं जल संरक्षण की शपथ दिलाई गई विकास यात्रा में विधायक श्री चौधरी ने प्रदेश सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी तथा हितग्राहियों को हितलाभ का वितरण किया। बागली विधानसभा में विकास यात्रा ग्राम

हीरापुर से शुरू हुई। यात्रा जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति में विभिन्न गांवों में निकाली गई।
विकास यात्रा में विधायक बागली पहाड़सिंह कन्‍नौजे सहित अन्‍य जनप्रतिनिधि शामिल थे। विकास यात्रा में ने ग्रामवासियों को नशा मुक्ति एवं जल संरक्षण की शपथ दिलाई, पौधारोपण किया। हितग्राहियों को राशन वितरण किया गया। विकास यात्रा में केन्‍द्र और प्रदेश सरकार की योजनाओं की जानकरी दी। शासन की विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों को हितलाभ के स्वीकृति पत्र वितरण किए गए।

खातेगांव विधानसभा क्षेत्र में विकास यात्रा ग्राम गादिया से प्रारंभ हुई। विकास यात्रा ने अन्य ग्रामों का भी भ्रमण किया। विकास यात्रा में विधायक खातेगांव आशीष शर्मा सहित अन्‍य जनप्रतिनिधि शामिल थे। विकास यात्रा में ने ग्रामवासियों को नशा मुक्ति एवं जल संरक्षण की शपथ दिलाई, पौधारोपण किया। हितग्राहियों को राशन वितरण किया गया। विकास यात्रा में केन्‍द्र और प्रदेश सरकार की योजनाओं की जानकरी दी। शासन की विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों को हितलाभ के स्वीकृति पत्र वितरण किए गए।

Global Times 7

Related Articles

Back to top button