उत्तर प्रदेशलखनऊ

मिस्ड कॉल से व्यापारियों को जोड़ेगा उद्योग व्यापार मंडल

मिश्रा गुट ने बैठक कर संगठन के विषय में दी जानकारियां

ग्लोबल टाइम्स-7, डिजिटल न्यूज़ नेटवर्क, जिला ब्यूरोचीफ राम प्रकाश शर्मा औरैया।

औरैया। उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल मिश्रा गुट के द्वारा सोमवार को संगठन की कोर कमेटी की बैठक स्थानीय जिला कार्यालय एनआर एजेंसी पर संपन्न हुई। बैठक में पदाधिकारियों ने अपने विचार व्यक्त किये। इसके साथ ही संगठन के विषय में जानकारियां दी गई। बताया गया कि उद्योग व्यापार मंडल मिस कॉल के माध्यम से व्यापारियों को जोड़ेगा। व्यापार मंडल ने प्रथम नगर अध्यक्ष के निधन पर शोक संवेदना व्यक्त की है। इसके अलावा राष्ट्रीय कवि को सम्मानित किया गया।
बैठक की अध्यक्षता कर रहे उद्योग व्यापार मंडल मिश्रा गुट् जिलाध्यक्ष राजेश बाजपेई उर्फ बबलू ने अपने संबोधन में कहा कि व्यापार मंडल की स्थापना 24 दिसंबर 1972 को बनारस में पंडित श्याम बिहारी मिश्रा व लाला विशंभर दयाल अग्रवाल ने की थी। व्यापार मंडल अपनी गौरव पूर्ण 50 वर्ष पूर्ण कर चुका है। कहा कि व्यापार मंडल द्वारा 24 दिसंबर 2022 से 24 दिसंबर 2023 तक स्वर्ण जयंती वर्ष के रूप में मनाया जा रहा है। जिसका शुभारंभ 24 दिसंबर 2022 को दीपोत्सव कार्यक्रम के माध्यम से संपूर्ण प्रदेश में हो चुका है। उन्होंने कहा की 10 फरवरी से 28 फरवरी तक व्यापारियों के प्रतिष्ठान कार्यक्रम के अंतर्गत जिले की समस्त नगर, तहसील, कस्बे के बाजारों की इकाइयों में पहुंचकर व्यापारियों से संपर्क किया जाएगा। वह 50 वर्षों की उपलब्धियों से व्यापारियों को अवगत कराएंगे। मिश्रा गुट द्वारा चलाये जा रहे अभियान से व्यापारियों को मोबाइल नंबर 703 930 361 द्वारा मिस्ट काल के माध्यम से जोड़ा जाएगा। कहा की व्यापार मंडल के तत्वावधान में 13 मार्च 2023 से सहारनपुर से व्यापारी स्वाभिमान यात्रा नामक रथ यात्रा प्रारंभ हुई जो कि पूरे प्रदेश में भ्रमण करेगी। यह यात्रा 25 मार्च 2023 को औरैया आएगी। एवं समस्त प्रमुख मार्गों पर भ्रमण करेगी। यात्रा में प्रदेश अध्यक्ष मुकुंद मिश्रा एवं प्रदेश महामंत्री दिलीप सेठ भी शामिल होंगे। सितंबर माह में कानपुर में एक व्यापारी महाकुंभ प्रदेश स्तर पर आयोजित होगा। 24 व 25 दिसंबर 2023 को बरेली में दो दिवसीय सम्मेलन के साथ स्वर्ण जयंती वर्ष का समापन किया जाएगा। व्यापार मंडल ने व्यापार मंडल मिश्रा गुट औरैया के प्रथम नगर अध्यक्ष पंडित राम स्वरूप दीक्षित जो विगत दिनों दिवंगत हो गये थे। बैठक में उन्हें श्रद्धांजलि दी गई व 2 मिनट का मौन व्रत भी रखा गया। इसके अलावा प्रदेश और देश में अपनी कविताओं द्वारा औरैया का नाम रोशन करने वाले कवि अजय अंजाम शुक्ला को सम्मानित किया गया। बैठक के दौरान प्रमुख रूप से स्वतंत्र अग्रवाल, राम कुमार विश्नोई, अमर बिश्नोई, दीपक अग्रवाल, अजय अग्निहोत्री, भानु राजपूत, मयंक शुक्ला एडवोकेट, दीपक पोरवाल, मंगल पांडे, रितिक गुप्ता, सक्षम गुप्ता, रानू पांडे, दीपक पुरवार व रविशंकर शुक्ला आदि मौजूद रहे।

Global Times 7

Related Articles

Back to top button