उत्तर प्रदेशलखनऊ

महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर कस्बा सिकंदरा में धनुष यज्ञ लीला संपन्न।

ग्लोबल टाइम्स-7
न्यूज़ नेटवर्क
शेष नारायण मिश्रा
तहसील न्यूज़ ब्यूरो सिकंदरा
19 फरवरी 2023

श्रोता गणों ने समूचे रात धनुष यज्ञ लीला का आनंद उठाया।

सिकंदरा कानपुर देहात। शिवरात्रि के महापर्व पर आज कस्बा सिकंदरा के जवाहर नगर स्थित प्राचीन महा भूतेश्वर मंदिर के शानदार प्रांगण में तीन दिवसीय रामलीला कार्यक्रम के‌ तीसरे दिन उत्तर भारत के योग्य कलाकारों द्वारा धनुष यज्ञ लीला का आयोजन किया गया। प्राप्त खबरों के अनुसार हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर महा भूतेश्वर मंदिर के प्रांगण में समूचे रात धनुष यज्ञ लीला का कार्यक्रम संपन्न हुआ। जिसमें परशुराम लक्ष्मण संवाद को सुनकर हजारों श्रोता गणों एवं भक्तजनों ने सराहा। कार्यक्रम के अंत में भगवान परशुराम कार्यक्रम के आयोजक उमाकांत शुक्ला, राजेश राजपूत, शिवनाथ राजपूत, नीरज कुमार मिश्रा आदि दर्जनों लोगों को आशीर्वाद दिया। वहीं पर अंत में कार्यक्रम के अध्यक्ष राजेश कुमार राजपूत ने तीन दिवसीय रामलीला कार्यक्रम के शांतिपूर्ण संपन्न होने पर सभी भक्तों को हार्दिक धन्यवाद दिया।

Global Times 7

Related Articles

Back to top button