उत्तर प्रदेशलखनऊ

जनपद के थानों व तहसील क्षेत्र के लेते रहे हाल

महाशिवरात्रि पर्व के दृष्टिगत जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक ने बनीपारा बाणेश्वर महादेव मंदिर का किया भ्रमण, सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा

ग्लोबल टाइम्स-7
डिजिटल
न्यूज नेटवर्क
अनूप गौङ
जिला प़शासनिक संवाददाता
कानपुर देहात
18 फरवरी, 2023

महाशिवरात्रि पर्व के दृष्टिगत जिलाधिकारी नेहा जैन व पुलिस अधीक्षक बीबीजीटीएस मूर्ति ने बनीपारा बाणेश्वर महादेव मंदिर का भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था व श्रद्धालुओं के व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
जिलाधिकारी ने कहा कि महाशिवरात्रि पर्व के शान्तिपूर्ण सम्पादन हेतु शिव मन्दिरों सहित संवेदनशील स्थलों पर समुचित सुरक्षा व्यवस्था तथा विशेष सर्तकता रहे। जनसुविधाएं, पेयजल, बिजली, साफ-सफाई व विशेष ध्यान रखा जाए। असमाजिक तत्यो व अफवाह फैलाने वालो पर कड़ी निगरानी रखी जाऐ। जिलाधिकारी ने कहा कि आवश्यकतानुसार विभिन्न मन्दिरों/स्थलों/मार्गो का समस्त उप जिलाधिकारी एवं क्षेत्राधिकारी संयुक्त रूप से भ्रमण कर निगरानी रखें। जिलाधिकारी ने जनपद के सभी अधिकारियों/कर्मचारियों/पुलिस बलों को कानून व्यवस्था एवं सम्प्रदायिक सौहार्द बनाये रखते हुए महाशिवरात्रि का पर्व शान्तिपूर्ण व सकुशल सम्पन्न कराने हेतु निर्देशित किया। उन्होंने कहा कि श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की समस्या ना होने पाऐ ।

Global Times 7

Related Articles

Back to top button