प्रशासन नकल विहीन परीक्षा कराने हेतु प्रतिबद्ध।

जनपद में बोर्ड परीक्षाऐं आज से,शुरू सारी व्यवस्थाऐं चाक चौबन्द।
सीसीटीवी कैमरे की निगरानी में शुरू हुई परीक्षाऐं।
परीक्षा केन्द्र के बाउड्री से 100 मीटर के अन्दर धारा 144 लागू रहेगी।
ग्लोबल टाइम्स-7
डिजिटल
न्यूज नेटवर्क
अनूप गौङ
जिला संवाददाता
कानपुर देहात।
16फरवरी 2023
उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद द्वारा हाईस्कूल व इण्टरमीडिएट की परीक्षाऐं 16 फरवरी 2023 से 4 मार्च 2023 तक दो पालियों में सम्पन्न होंगी। प्रथम पाली की परीक्षा प्रातः 8 बजे शुरू हुई जो11ः15 बजे संपन हुई वही पुखरायॉ कस्बे के राम स्वरूप ग़ाम उधोग इंटर कालेज व राजकीय बालिका इंटर कालेज में परीक्षा स संपन्न हुई जिसमें रामस्वरूप ग्राम उद्योग में 357 छात्रों को परीक्षा देनी थी जिसमें 27 छात्रों ने आज पहले दिन की परीक्षा को छोड़ा जो परीक्षा केंद्र पर नहीं पहुंच सके जनपद कानपुर देहात में कुल 95 परीक्षा केन्द्र बनाये गये है। जिनकी निगरानी सीसीटीवी कैमरे के माध्यम से सुनिश्चित की गयी है। परीक्षा केन्द्रों पर प्रवेश पत्रों को स्ट्रांग रूम में वाइस रिकार्डिंग सहित सीसीटीवी कैमरे के माध्यम से 24×7 की निगरानी में रखे गये है, जिनको केन्द्र व्यवस्थापक, वाह्य केन्द्र व्यवस्थापक तथा स्टैटिक मजिस्ट्रेट की उपस्थिति में निगरानी की जा रही है तथा उन्हीं के समक्ष सीसीटीवी की निगरानी में ही सील बन्द भी किया जायेगा। परीक्षा को सकुशल, शान्तिपूर्ण व नकल विहीन पूर्ण कराने के लिए सुपर जोनल के रूप में अपर जिलाधिकारी प्रशसन व अपर जिलाधिकारी वित एवं राजस्व को नामित किया गया है, वहीं 06 जोनल मजिस्ट्रेट के रूप में समस्त उपजिलाधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपी गयी है। औचक निरीक्षण हेतु जनपद स्तर पर 06 सचल दस्ते बनाये गये है, जो कि नियमित रूप से केन्द्रों का औचक निरीक्षण करेंगे, सभी केन्द्रों पर उत्तर पुस्तिकाऐं व प्रश्न पत्र भेजे जा चुके है एवं समस्त तैयारियों के साथ प्रशासन नकल विहीन, सकुशल व शान्तिपूर्ण परीक्षा कराने हेतु प्रतिबद्ध है तथा किसी के द्वारा भी परीक्षा के दौरान व्यवधान करने पर दोषी पाये जाने पर कोठारतम् कार्यवाही सुनिश्चित की जायेगी। परीक्षा केन्द्र के बाउड्री से 100 मीटर के अन्दर धारा 144 लागू होगी, जिससे परीक्षा में किसी भी प्रकार का कोई व्यवधान उत्पन्न न हो।






