उत्तर प्रदेशलखनऊ

कैथावा में गेहूं की फसल में लगी आग लगभग 80 बीघे फसल हुई खाक

पुलिस व ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत कर आग पर पाया काबू

जीटी- 70017 राम प्रकाश शर्मा ब्यूरोचीफ औरैया।
4 अप्रैल 2023

#बिधूना,औरैया।

कैथावा गांव में पकी खड़ी गेहूं की फसल में बुधवार को अज्ञात कारणों से लगी आग से एक दर्जन से अधिक किसानों की लगभग 80 बीघे भूमि पर खड़ी फसल जलकर राख हो गई है, जिससे लाखों के नुकसान का अनुमान लगाया गया है। पुलिस व ग्रामीणों की कड़ी मशक्कत से कई घंटे बाद इस भीषण आग पर काबू पाया जा सका है।
जानकारी के अनुसार बेला थाना क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम कैथावा में बुधवार की दोपहर अज्ञात कारणों से खेतों में पकी खड़ी गेहूं की फसल में आग लग गई। जिससे इस आग से वीरेंद्र सिंह सेंगर, हरजीत सिंह, उमेश शर्मा, अजमत खा,न ओम प्रकाश त्रिपाठी व कल्लू शर्मा आदि किसानों के साथ एक दर्जन से अधिक किसानों की लगभग 80 बीघा भूमि पर खड़ी फसल जलकर खाक हो गई है। घटना की जानकारी पर सीओ महेंद्र प्रताप सिंह, थाना प्रभारी बेला सुधीर भारद्वाज के साथ ही ग्रामीणों द्वारा तत्काल मौके पर पहुंचकर कड़ी मशक्कत कर कई घंटे अथक प्रयास कर आग पर काबू पाया गया। इस अग्निकांड में किसानों के लाखों रुपए के नुकसान का अनुमान लगाया गया है। इस संबंध में सीओ महेंद्र प्रताप सिंह ने बताया है कि फिलहाल आग लगने का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है वही राजस्व विभाग के अधिकारियों कर्मचारियों द्वारा जली फसल का आंकलन कर पीड़ित किसानों को क्षति का मुआवजा दिलाए जाने का भरोसा दिया गया है।

Global Times 7

Related Articles

Back to top button