उत्तर प्रदेशलखनऊ

पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव का पार्थिव शरीर लेकर मथुरा पहुंचे अखिलेश यादव, कार्यकर्ताओं का जनसैलाब उमड़ा

Praveen mishra
Global Times-7news
Mathura( UP)

मथुरा। गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल से सपा संस्थापक, देश के पूर्व रक्षा मंत्री और पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव के पार्थिव शरीर को लेकर जैसे ही अखिलेश यादव का काफिला मथुरा में यमुना एक्सप्रेसवे के मांट टोल पर पहुंचा, तो कार्यकर्ताओं का धैर्य जवाब दे गया। कई कार्यकर्ता विलाप करते हुए फूट फूटकर रो पड़े। कार्यकर्ता एंबुलेंस का गेट खोलकर मुलायम सिंह के पार्थिव शरीर के दर्शन करना चाहते थे, लेकिन सुरक्षाकर्मियों ने एंबुलेंस का गेट नहीं खोलने दिया।
सोमवार करीब ढाई बजे बजे गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल से मुलायम सिंह यादव के पार्थिव शरीर को लेकर चलने वाली एंबुलेंस के साथ अखिलेश यादव का काफिला मथुरा जिले की सीमा में प्रवेश किया तो पहले वृंदावन कट के समीप गाड़ियों में पेट्रोल डीजल भरवाया गया। शिवपाल यादव और सपा प्रवक्ता अनुराग भदौरिया आदि भी उनके साथ थे। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने एंबुलेंस पर पुष्प वर्षा कर नेताजी अमर रहे के नारे लगाए। कई सपाई तो फूट फूटकर रोने लगे और नेताजी के अंतिम दर्शन करने के लिए एंबुलेंस के गेट तक पहुंच गए, लेकिन सुरक्षाकर्मियों ने एंबुलेंस का गेट नहीं खोलने दिया, इसके बाद करीब 3 बजे काफिला सैफई के लिए रवाना हो गया।

Global Times 7

Related Articles

Back to top button