उत्तर प्रदेशलखनऊ

गम और खुशी के बीच,बेटी की उठी डोली पिता की निकली अर्थी।

हिंदू मुस्लिमो ने खड़े होकर बिटिया की डलवाई भांवरे।

दूल्हे पक्ष की हो रही सराहना।
ग्लोबल टाइम्स 7
डिजिटल न्यूज़ नेटवर्क

हरदोई।
जनपद हरदोई की नगर पंचायत गोपामऊ के मोहल्ला कन्नौजी पश्चिमी निवासी राकेश शर्मा ने लगभग छः माह पहले पहले अपनी पुत्री उमा की शादी सांडी के ग्राम जलपीपुर निवासी मोहित शर्मा से तय की थी। बुधवार को बारात आने वाली थी घर में खुशियों का माहौल बना हुआ था महमान रिश्तेदार आने लगे थे कि मंगलवार की शाम को अचानक राकेश का निधन हो गया अचानक हुई मौत से घर की खुशिया मातम में बदल गईं परिवारी जनों का रोरो कर भूरा हाल है।

पुत्र दीपक ने बताया कि उनके पिताजी बीमार चल रहे थे लेकिन यह अनुमान नहीं था कि बहन की बारात से पहले ही उनका स्वर्गवास हो जाएगा एक तरफ बहन की बारात आई है तो दूसरी तरफ पिता की अर्थी रखी है । भाई मनीष ने बताया हादसे की जानकारी लड़के पक्ष वालों को दी गई। दूल्हे ने पांच लोगों के साथ बुधवार को सुबह ही पहुंचकर शादी के फेरे ले लिए। दूल्हे मोहित का कहना था कि जन्म मृत्यु ईश्वर के हांथ में हैं इस दुख की घड़ी में इस परिवार के साथ हूं। चेयरमैन प्रतिनिधि ने दूल्हे को राधाकृष्ण का चित्र उपहार स्वरूप भेंट किया और कहा की दूल्हे के परिवार ने इंसानियत की मिशाल पेश की है। एक तरफ डोली उठी एक तरफ पिता की अर्थी उठी। उनका अंतिम संस्कार पक्के तालाब के निकट शमशान में कर दिया गया। इस मौके पर मौलाना हसन, राजकुमार गुप्ता, मौलाना इमरान खां, बब्बे खां, जुल्फिकार खां, शोएब खां व शर्मा परिवार के लोग मौजूद रहे।

Global Times 7

Related Articles

Back to top button