उत्तर प्रदेशलखनऊ

पीड़ित महिला को सरकारी आवास दिलाने का लालच देकर छेड़खानी का प्रयास

ग्लोबल टाइम्स-7
न्यूज़ नेटवर्क
शेष नारायण मिश्रा
तहसील न्यूज़ ब्यूरो सिकंदरा
15 फरवरी 2023

पीड़ित महिला के प्रार्थना पत्र पर करीब आधा दर्जन धाराओं के साथ हुआ मुकदमा पंजीकृत

सिकंदरा कानपुर देहात। गरीब महिला को सरकारी आवास दिलाने का लालच देकर प्रधान एवं उसके भाई द्वारा पीड़ित महिला के घर में घुसकर छेड़खानी का प्रयास के मामले में थाना सिकंदरा की पुलिस ने आधा दर्जन धाराओं के साथ पीड़ित महिला के प्रार्थना पत्र पर मुकदमा पंजीकृत किया। प्राप्त खबरों के अनुसार थाना सिकंदरा के गांव ऊधौपुर रजौली निवासी संतोषी देवी ने ग्राम प्रधान एवं उसके भाई द्वारा घर में घुसकर आवास दिलाए जाने का लालच देकर छेड़खानी का प्रयास किया था। थाना प्रभारी सिकंदरा ने हमारे संवाददाता को बताया कि उपरोक्त मुकदमा पंजीकृत होने के मामले को लेकर थाना सिकंदरा की पुलिस जांच कर वैधानिक कार्रवाई कर रही है।

Global Times 7

Related Articles

Back to top button