उत्तर प्रदेशलखनऊ

छवि यादव का ऑस्ट्रेलिया में आयोजित होने वाली वर्ड क्रॉस कंट्री प्रतियोगिता के लिए हुआ चयन

ग्लोबल टाइम्स 7
न्यूज़ नेटवर्क टीम
रिजवान खान
अकबरपुर

प्रयागराज मंडल के कानपुर सेंट्रल रेलवे स्टेशन पर वरिष्ठ टिकट परीक्षक के पद पर कार्यरत सुश्री छवि यादव का ऑस्ट्रेलिया में होने वाली वर्ड क्रॉस कंट्री प्रतियोगिता के लिए चयन हुआ है| दिनांक 15 से 19 फरवरी तक होने वाली इस प्रतियोगिता में राष्ट्र का प्रतिनिधित्व करने वाले 5 खिलाड़ियों में छवि यादव का भी शामिल हैं| ज्ञात होगी सुश्री छवि यादव ने इसके पूर्व भी अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर अपने राष्ट्र एवं भारतीय रेल के गौरव को बढ़ाया है|
इसके पूर्व जून 2022 में जर्मनी में आयोजित क्रॉस कंट्री चैंपियनशिप में व्यक्तिगत स्तर पर द्वितीय एवं टीम स्तर पर स्वर्ण पदक अर्जित किया है। प्रयागराज मण्डल के खिलाड़ियों द्वारा अपनी प्रतिभा का उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए भारतीय रेल एवं राष्ट्र के गौरव को बढ़ाने का निरंतर प्रयास किया जा रहा है।

Global Times 7

Related Articles

Back to top button