
छॉठवे दिन कानपुर महोत्सव मे शक्ति सम्मेलन का उद्घाटन राज्य मंत्री प़तिमा शुक्ला के द्वारा किया गया
ग्लोबल टाइम्स-7
डिजिटल
न्यूज नेटवर्क
अनूप गौङ
जिला संवाददाता
कानपुर देहात
11 फरवरी 2023
कानपुर देहात महोत्सव में मुख्य अतिथि श्रीमती प्रतिभा शुक्ला, राज्यमंत्री महिला कल्याण एवं बाल विकास सेवा एवं पुष्टाहार उ0प्र0 सरकार के द्वारा जिलाधिकारी नेहा जैन एवं मुख्य विकास अधिकारी सौम्या पांडेय की उपस्थिति में महिला शक्ति सम्मेलन का दीप प्रज्जवलित कर शुभारम्भ किया गया। इस सम्मेलन का आयोजन राष्ट्रीय ग्रामीण अजीविका मिशन, महिला कल्याण विभाग, बाल विकास विभाग, शहरी आजीविका मिशन कानपुर देहात के द्वारा संयुक्त रूप से किया गया। माननीय राज्यमंत्री महोदया द्वारा इस अवसर पर उपस्थिति महिला ऑगबनबाड़ी कार्यकत्रियों एवं स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को शासन की उत्कृष्ट नीतियों के फलस्वरूप महिलाओं की विभिन्न क्षेत्रों में बढ़ती भागीदारी पर चर्चा के साथ सम्बोधित किया। साथ ही बाल विकास सेवा एवं पुष्टाहार विभाग द्वारा विभिन्न व्यंजनों की रेसिपी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया तथा विभाग के टी०एल०एम० की भी प्रदर्शनी लगायी गयी। इस अवसर पर माननीय राज्यमंत्री महोदया द्वारा मुख्य विकास अधिकारी, कानपुर देहात को सराहनीय कत्थक नृत्य के लिए पुरस्कृत किया गया। उपरोक्त कार्यक्रम में जिला विकास अधिकारी गोरखनाथ भट्ट, जिला कार्यक्रम अधिकारी राकेश यादव, बाल विकास विभाग, जिला कार्यक्रम अधिकारी प्रोवेशन सहित जिला स्तरीय अधिकारियों के द्वारा प्रतिभाग किया गया, साथ ही उपरोक्त आयोजन में आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों, सहायिकाओं की भारी उपस्थिति रही। इसके पश्चात आईजी जोन कानपुर एवं जिलाधिकारी आदि ने कानपुर देहात महोत्सव मेले का भ्रमण किया एवं सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया एवं मेले में लगी दुकानों का भ्रमण किया तथा उपस्थित पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए।






