उत्तर प्रदेशलखनऊ

थाना मूसानगर पुलिस टीम द्वारा पुलिस मुठभेड़ में तीन शातिर अपराधियो को किया गिरफ्तार

ग्लोबल टाइम्स 7
न्यूज़ नेटवर्क टीम
रिजवान खान
अकबरपुर

मूसानगर कानपुर देहात _ मूसानगर पुलिस ने क्षेत्राधिकारी भोगनीपुर तनु उपाध्याय के मजबूत सूचना तंत्र के सहयोग से गौ तस्करी करने वाले तीन शातिर अपराधियों को मुठभेड़ करने के उपरांत धर दबोचा मुठभेड़ के दौरान एक आरोपी के पैर में गोली लगी है जिसके फलस्वरूप गंभीर रूप से घायल उपरोक्त आरोपी को पुलिस ने उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है वहीं पुलिस ने गिरफ्तार तीनों आरोपियों के कब्जे से 2 कुंटल गौ मांस तथा गाय के काटने के उपकरण एवं एक तमंचा 315 बोर एक जिंदा कारतूस तथा एक खोखा कारतूस 315 बोर भी बरामद किया है पुलिस ने गिरफ्तार तीनों आरोपियों के विरुद्ध विधिक कार्यवाही करनी शुरू कर दी है बताते चलें कि अपर पुलिस महानिदेशक कानपुर जोन कानपुर आलोक कुमार सिंह व पुलिस महानिरीक्षक रेन्ज कानपुर प्रशान्त कुमार के कुशल मार्गदर्शन में पुलिस अधीक्षक कानपुर देहात बीबीजीटीएस मूर्ति के निर्देशन में जनपद कानपुर देहात में अपराध नियन्त्रण की दिशा में घटनाओं की रोकथाम व खुलासे हेतु चलाये जा रहे विशेष अभियान के क्रम में क्षेत्राधिकारी भोगनीपुर तनु उपाध्याय के नेतृत्व में थाना मूसानगर पुलिस टीम द्वारा कार्यवाही करते हुये दिनांक- 11.02.2023 को मुखबिर खास सूचना दी गयी कि ग्राम चतुरीपुरवा के बीहड़ जंगल मे कुछ गौकश हैं, जिसकी सूचना पर थाना मूसानगर पुलिस टीम त्वरित कार्यवाही करते हुए पुलिस बल के साथ मौके पर पहुँचे तो गौकशों द्वारा पुलिस पार्टी पर फायर कर दिया गया जवाबी कार्यवाही में पुलिस पार्टी द्वारा भी गौकशों पर फायर करते हुए 03 नफर अभियुक्तों मुदस्सिर उर्फ चीनिया पुत्र गफ्फार खा निवासी फत्तेपुर थाना मूसानगर,मो0 सफी पुत्र मोहम्मद निवासी फत्तेपुर थाना मूसानगर, साहिबे आलम पुत्र रसीद निवासी फत्तेपुर थाना मूसानगर कानपुर देहात को पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त उपरोक्त मुदस्सिर उर्फ चीनिया के पैर में गोली लगने से घायल हुआ, जिसको उपचार हेतु अस्पताल भिजवाया गया तथा इनके दो अन्य साथी जावेद पुत्र मुख्तार निवासी फत्तेपुर थाना मूसानगर कानपुर देहात, समीम पुत्र सफी मोहम्मद निवासी ग्राम कोरों थाना घाटमपुर कानपुर नगर अन्धेरे का फायदा उठाकर मौके से भागनें में सफल रहे। मौके पर घटनास्थल का निरीक्षण किया गया है। गिरफ्तार अभियुक्तगणों को माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जायेगा।
क्षेत्राधिकारी भोगनीपुर तनु उपाध्याय ने बताया कि गिरफ्तार अभियुक्त मुदस्सिर उर्फ चीनिया पुत्र गफ्फार खा उपरोक्त के विरुद्ध
1.मु0अ0सं0 55/19 धारा 323/354ख/376/452/504/506/511 भादवि0 थाना मूसानगर

  1. मु0अ0सं0 103/19 धारा 3/8 गोवध निवा0 अधि0 थाना मूसानगर
  2. मु0अ0सं0106/19 धारा 4/25 आर्म्स एक्ट थाना मूसानगर
    4.वाद संख्या 18/19 धारा 3/5 आर्म्स एक्ट थाना मूसानगर
    5.मु0अं0सं0 283/20 धारा 3(1) गैगस्टर एक्ट थाना मूसानगर
    6.मु0अ0सं0 108/22 धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट थाना मूसानगर
    7.मु0अ0सं0 109/22 धारा 4/25 आर्म्स एक्ट जैसे मुकदमे पंजीकृत है उपरोक्त आरोपियों को गिरफ्तार करने मेंप्रभारी निरीक्षक कपिल दुवे थाना मूसानगर कानपुर देहात,.उ0नि0 अतेन्द्र कुमार थाना मूसानगर कानपुर देहात, उ0नि0 सूरजपाल सिंह थाना मूसानगर कानपुर देहात,.हे0का0 289 सुभाषचन्द्र थाना मूसानगर कानपुर देहात, .का0 764 अभिषेक चौधरी थाना मूसानगर कानपुर देहात, का0 1015 राहुल शर्मा थाना मूसानगर कानपुर देहात,का0 780 अमन कुमार थाना मूसानगर कानपुर देहात,का0 869 धनंजय चौधरी थाना मूसानगर कानपुर देहात, का0 1017 मोहित सैनी थाना मूसानगर कानपुर देहात, .का0 397 अनिल कुमार थाना मूसानगर कानपुर देहात का सराहनीय योगदान रहा..
Global Times 7

Related Articles

Back to top button