उत्तर प्रदेशलखनऊ

अध्यक्ष पद हेतु सिकंदरा बार एसोसिएशन का चुनाव 10 फरवरी को संपन्न होगा।

ग्लोबल टाइम्स-7
न्यूज़ नेटवर्क
शेष नारायण मिश्रा
तहसील न्यूज़ ब्यूरो सिकंदरा
1 फरवरी 2023

चुनावी मैदान में मात्र 3 प्रत्याशियों का चुनावी संपर्क अभियान हुआ तेज

सिकंदरा कानपुर देहात। सिकंदरा वार एसोसिएशन के 2023 में अध्यक्ष पद के उम्मीदवारों में अपना अपना चुनावी समर्थन जुटाने के लिए चुनावी अभियान निरंतर तेज हो गया है। वहीं पर अभी तक चुनावी मैदान में मात्र 3 प्रत्याशी चुनावी वैतरणी को पार करने के लिए प्रयासरत नजर आ रहे हैं। प्राप्त खबरों के अनुसार सिकंदरा बार एसोसिएशन में अध्यक्ष पद के प्रमुख दावेदार अमर सिंह पाल एडवोकेट,धरम वीर एडवोकेट, रामकुमार तिवारी एडवोकेट सहित मात्र 3 प्रत्याशी आज अंतिम समय पर्चा वापसी के दौरान चुनावी मैदान में खड़े नजर आ रहे हैं। जबकि अध्यक्ष पद के चुनाव के लिए आगामी 10 फरवरी को मतदान संपन्न होगा। जबकि वहीं पर मात्र 90 मतदाता मतदान में भाग लेंगे। हमारे संवाददाता को दर्जनों वकील मतदाताओं ने बताया कि इस चुनावी समर में अमर सिंह पाल एडवोकेट काफी सरल स्वभाव एवं वकीलों के हित में हमेशा जागरूक रहने वाले एकमात्र प्रत्याशी हैं। जिनके विषय में मतदाताओं का रुझान दिनों दिन बढ़ रहा है। फिलहाल चुनावी सरगर्मियां आज से तेज हो गई है और तीनों प्रत्याशी गण अपनी-अपनी जीत के आंकड़ों को लेकर जनसंपर्क अभियान तेज कर दिया है।

Global Times 7

Related Articles

Back to top button