उत्तर प्रदेशलखनऊ

थ्री व्हीलर वाहन चालकों द्वारा ओवरलोडिंग सवारियों का सिलसिला जारी।

ग्लोबल टाइम्स-7
न्यूज़ नेटवर्क
शेष नारायण मिश्रा
तहसील न्यूज़ ब्यूरो सिकंदरा
1 फरवरी 2023

पुलिस प्रशासन कार्रवाई करने में हो राहा है निष्क्रिय साबित।

सिकंदरा कानपुर देहात। औरैया सिकंदरा मुगल रोड मार्ग पर थ्री व्हीलर वाहन चालकों द्वारा ओवरलोडिंग सवारियों का सिलसिला जारी है। जिसके कारण आए दिन दुर्घटनाओं का सबब बनता जा रहा है। प्राप्त खबरों के अनुसार कस्बा सिकंदरा के पटेल चौक से सुबह से शाम तक थ्री व्हीलर वाहन चालकों द्वारा औरैया, भोगनीपुर, राजपुर, संदलपुर, मुगीसापुर, के कस्बों के लिए सवारिया ले जाने का धंधा सुबह से शाम तक जारी रहता है। जिसमें थ्री व्हीलर वाहन चालकों द्वारा मनमाने ढंग से सवारियों से किराया का रुपया वसूल करते हैं। वहीं पर मात्र 3 सवारियों का वैधानिक परमिट होने के बावजूद आधा दर्जन से अधिक सवारियों को भूसे की तरीके से पिछली सीट पर टांग करके अपने निर्धारित स्थान पर पहुंच जाते हैं। जिसके कारण किसी भी समय हादसा होने की संभावना हमेशा बनी रहती है। लेकिन इतना सब होने के बावजूद सिकंदरा, राजपुर, सटटी, भोगनीपुर, थाने की पुलिस उपरोक्त थ्री व्हीलर वाहन चालकों के खिलाफ वैधानिक कार्रवाई करने में निष्क्रिय साबित हो रही है। जिसके कारण वाहन चालक अपने मनमाने ढंग से सवारियों को बिठाकर सवारियां ढोने का धंधा अपना रहे हैं। और पुलिस मूकदर्शक बनी रहती है। क्या आरटीओ एवं पुलिस विभाग थ्री व्हीलर वाहन चालकों के खिलाफ कार्रवाई करने के लिए कारगर कदम उठाएगी।

Global Times 7

Related Articles

Back to top button